WPL 2025: एलिसा हीली महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 से अपना नाम वापस ले लिया है। इस वजह से यूपी वारियर्स के पास अपने नए कप्तान का ऐलान करने के लिए 14 से भी कम दिन बचे हैं। हीली ने महिला एशेज के बाद पुष्टि की कि वह आगामी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगी। उनके इस फैसले के बाद वारियर्स को तीन सत्रों में पहली बार एक नया कप्तान मिलेगा।
चोट से परेशान हैं हीली
पिछले तीन महीनों में हीली को चोटों से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। दाएं पैर में चोट लगने के कारण वह महिला टी20 विश्व कप के कुछ मैच नहीं खेल पाई थीं। इसके बाद घुटने में चोट लगने के कारण वह महिला बिग बैश लीग (WBBL) के दूसरे हाफ से भी बाहर हो गई थीं। हीली अपने दाहिने पैर में चोट के कारण महिला एशेज के टी20 मैच से भी बाहर रहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने शरीर का ख्याल रखने की जरूरत है।
वनडे विश्व कप से पहले आराम करेंगी हीली
शनिवार को हीली ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए महिला एशेज में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक 16-0 की जीत दर्ज की। हीली ने कहा कि खेल से दूर रहने के दौरान वह खुद को फिर से फिट करने की कोशिश करेंगी, क्योंकि भारतीय धरती पर होने वाला वनडे विश्व कप नजदीक आ रहा है।
ऑस्ट्रेलिया द्वारा डे-नाइट टेस्ट में पारी और 122 रनों से जीत हासिल करने के बाद हीली ने कहा, “दुर्भाग्य से मेरे पास खेलने के लिए कुछ महीने ही बचे हैं। मैं इससे निराश हूं, लेकिन साथ ही थोड़ा आराम पाकर और अपने शरीर को ठीक करने की कोशिश करके खुश हूं। लेकिन मैं अपने पैरों को बर्फ की बाल्टी में रखकर आराम करना चाहती हूं।
इन खिलाड़ियों को मिल सकती है कप्तानी
हीली के उपलब्ध न होने की वजह से वॉरियर्स के लिए उमा छेत्री विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। वहीं, कप्तानी के लिए चमारी अटापट्टू, ताहलिया मैकग्राथ और दीप्ति शर्मा के नाम पर चर्चा हो सकती है।वॉरियर्स का पहला मैच 16 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में गुजरात जायंट्स से होगा।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
52 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines