हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

WPL 2025: यूपी वॉरियर्स ने पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग, आज इन टीमों के बीच होगी जंग

---विज्ञापन---

WPL 2025: महिली प्रीमियर लीग में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में ये आरसीबी की लगातार दूसरी हार है। आरसीबी को हराने के बाद यूपी वॉरियर्स ने पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है।

ऐसा है पॉइंट्स टेबल का हाल

यूपी वॉरियर्स ने हराने के बाद भी स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई है। आरसीबी ने अभी तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के 4 अंक है, हालांकि टीम का नेट रनरेट अच्छा होने के चलती आरसीबी पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। इसके अलावा लगातार 2 मैच जीतने के बाद यूपी वॉरियर्स की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। यूपी वॉरियर्स के भी 4 अंक हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:- CT 2025: हार के बाद नजमुल हुसैन शांतो का बड़ा बयान, बताया हार का कारण

---विज्ञापन---
टीम मैच जीत हार अंक नेट रनरेट
आरसीबी 4 2 2 4 +0.619
मुंबई इंडियंस 3 2 1 4 +0.610
यूपी वॉरियर्स 3 2 1 4 +0.167
दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 4 -0.826
गुजरात जायंट्स 3 1 2 2 -0.525

बात अगर दिल्ली कैपिटल्स की करें तो टीम ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल चौथे पायदान पर है, वहीं गुजरात जायंट्स की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई है।

दिल्ली और गुजरात के बीच होगी भिड़ंत

आज महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। गुजरात इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत की तलाश में है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स तीसरी जीत हासिल करके अपने नेट रनरेट को सुधारना चाहेगी। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- WPL 2025: सुपर ओवर में यूपी वारियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को हराया, एलिस पैरी की पारी गई बेकार

Sponsored Links by Taboola