WPL 2025: WPL 2025 का फाइनल मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की स्टार ऑलराउंडर नैट सीवर ब्रंट ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जो महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। दरअसल, नैट सीवर ब्रंट इस मैच में 3 रन बनाते ही WPL इतिहास में 1000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले आज तक कोई भी इस उपलब्धि तक नहीं पहुंच पाया था।
नैट सीवर ब्रंट ने मचाया धमाल
मेग लैनिंग के पास भी इतिहास रचने का मौका है। टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की बात करें तो नैट सीवर ब्रंट इस सूची में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 29 मैचों में 1027 रन बनाए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर RCB की एलिस पैरी हैं, जिन्होंने 25 मैचों में 972 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग का नाम आता है, जिन्होंने अब तक 27 मैचों में 939 रन बनाए हैं।
मेग लैनिंग के पास भी आज के फाइनल मुकाबले में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। अगर वह इस मैच में 61 रन बना लेती हैं, तो WPL इतिहास में 1000 रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज बन जाएंगी। वहीं, चौथे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की शैफाली वर्मा हैं, जिन्होंने 27 मैचों में 861 रन बनाए हैं, जबकि पांचवें नंबर पर मुंबई इंडियंस की हरमनप्रीत कौर हैं, जिन्होंने अब तक 851 रन बनाए हैं।
जानें WPL फाइनल मैच का हाल
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज 5 ओवर के अंदर ही पवेलियन लौट गए। यस्तिका भाटिया ने 8 रन बनाए, जबकि हीली मैथ्यूज सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गईं।
इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और नैट सीवर ब्रंट के बीच तीसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 89 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिससे मुंबई की पारी संभली। ब्रंट 28 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, अमेलिया कर 3 गेंदों में सिर्फ 2 रन बना सकीं और साजना बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं।
मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी की और 44 गेंदों में 66 रन बनाकर टीम की टॉप स्कोरर रहीं। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 149 रन बनाए, जिससे दिल्ली कैपिटल्स को खिताब जीतने के लिए 150 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।
संबंधित खबरें
विंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
14 mins agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines