WPL 2025 Mini Auction: महिला प्रीमियर लीग 2025 के मिनी ऑक्शन की तारीख का ऐलान हो गया है। मिनी ऑक्शन का आयोजन 15 दिसंबर को बेंगलुरु में होगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने सभी पांच फ्रेंचाइजियों को ऑक्शन की तारीख और जगह बता दी है। मिनी ऑक्शन में कुल 19 स्लॉट को भरा जाएगा, जिसमें 14 भारतीय और 5 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगी। पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए खिताब को अपने नाम किया था। आरसीबी ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को पटखनी दी थी।
मिनी ऑक्शन की तारीख का हुआ ऐलान
महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन की तारीख का ऐलान हो गया है। 15 दिसंबर को बेंगलुरु में बेटों के बाद बेटियों पर फ्रेंचाइजी पैसों की बरसात करती हुई नजर आएंगी। ऑक्शन में कुल 19 स्लॉट को भरा जाना है, जिसमें से 14 नाम भारतीय प्लेयर्स के होंगे। वहीं, पांच टीमें 5 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट को भी भरने के लिए ऑक्शन टेबल पर दमखम लगाएंगी। हर टीम कुल मिलाकर 15 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है। बीसीसीआई ने मिनी ऑक्शन की तारीख और जगह के बारे में सभी टीमों को पहले से ही जानकारी दे दी है।
गुजरात के पास सबसे बड़ा पर्स
गुजरात टाइटंस मिनी ऑक्शन में सबसे बड़े पर्स के साथ उतरेगी। टीम के पर्स में कुल 4.4 करोड़ रुपये मौजूद हैं और गुजरात को चार स्लॉट भरने हैं। गुजरात के बाद सबसे बड़ा पर्स यूपी वॉरियर्स का है, जिनके पास कुल 3.9 करोड़ रुपये शेष हैं। आरसीबी टीम के पर्स में 3.25 करोड़ रुपये हैं, जिसके साथ वह चार प्लेयर्स को खरीदने के लिए दांव लगाती हुई नजर आएगी। वहीं, इस लिस्ट में चौथे नंबर पर 2.65 करोड़ के साथ मुंबई इंडियंस मौजूद है। पर्स में सबसे कम पैसा दिल्ली कैपिटल्स के पास है।
आरसीबी ने जमाया था खिताब पर कब्जा
महिला प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन कमाल का रहा था। टीम ने टूर्नामेंट में जबरदस्त खेल दिखाते हुए ट्रॉफी को पहली बार अपने नाम किया था। स्मति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया था। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन एलिसा पैरी के बल्ले से निकले थे, जिन्होंने 347 रन बनाते हुए आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था।
संबंधित खबरें
अर्शदीप ने T20I क्रिकेट में पूरा किया खास 'शतक', एलीट क्लब में हुई एंट्री
1 hr agoऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा हड़कंप, मेगन शूट पर लगा 2 मैचों का बैन
1 hr agoभारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल
1 hr agoभुवनेश्वर की वापसी पर रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन, अक्षय खन्ना से की तुलना
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की प्लेइंग-11 का ऐलान
2 hrs agoLIVE: भारत को मिला 226 रनों का लक्ष्य, ग्लेन फिलिप्स ने बनाए 82 रन
3 hrs agoAsian Para Games में दो खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
3 hrs agoजापान में भारतीय खिलाड़ी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, लाइफटाइम बैन का खतरा
4 hrs agoIND vs NZ: पहले T20I मैच में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
4 hrs agoक्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला? जानिए मौसम का हाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines