WPL 2025 Eliminator Match: महिला प्रीमियर लीग में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम की फाइनल में एंट्री होगी, तो वहीं हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो जाएगा। मुंबई इंडियंस को अपने आखिरी लीग मैच में आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब दोनों टीमें इस मैच को जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगी।
मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज मुंबई का मौसम साफ रहने वाला है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मुंबई का तापमान आज 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिलने वाला है।
फ्री में कहां देखें मैच?
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स 18 पर होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी, जहां आप फ्री में मैच को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: KKR के खिलाफ ऐसी हो सकती है RCB की प्लेइंग इलेवन, 2 कंगारू खिलाड़ियों को मौका!
नट साइवर-ब्रंट पर रहेंगी नजरें
मुंबई इंडियंस की विस्फोटक बल्लेबाज नट साइवर-ब्रंट पर एक फिर से सभी की नजरें रहने वाली हैं। ये खिलाड़ी हर मैच में मुंबई इंडियंस के लिए जरूरी रन बना रही है। अभी तक इस सीजन में नट साइवर-ब्रंट सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग 2025 में बल्लेबाजी करते हुए अभी तक 416 रन बनाए हैं और वे डब्ल्यूपीएल के इतिहास में एक सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: आईपीएल के पहले मैच में RCB और KKR के बीच होगा मुकाबला, जानें आंकड़ों में कौन है आगे
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
15 mins agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
16 mins agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
35 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
47 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
57 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
2 hrs agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines