Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2025 KKR vs RCB: आईपीएल 2025 के पहले ही मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। 22 मार्च को होने वाले पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। आइए नजर डालते हैं कि आईपीएल के इतिहास में अब तक इन दोनों टीमों के बीच कितनी बार भिड़ंत हुई है और किस टीम का पलड़ा भारी रहा है।
आईपीएल का पहला सीजन 2008 में खेला गया था, जहां पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच हुआ था। अब एक बार फिर आईपीएल 2025 के उद्घाटन मैच में ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। हालांकि, तब से अब तक कई बदलाव हो चुके हैं। इस बार केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे, जबकि आरसीबी की कमान रजत पाटीदार को सौंपी गई है।
अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से आरसीबी ने 14 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर ने 20 बार जीत दर्ज की है। अब अगर कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेले गए मैचों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां दोनों टीमों के बीच 12 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से केकेआर ने 8 और आरसीबी ने 4 मैच जीते हैं।
🔈 SOUND ON
First Training Session vibes – oh, what a feeling! pic.twitter.com/jqzYQUAKXJ
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 12, 2025
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी।
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नोर्खिया, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, मोइन अली, उमरान मलिक।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।