WPL 2025: मुबंई इंडियंस ने गुजरात के खिलाफ बनाया शानदार रिकॉर्ड, कोई टीम नहीं कर पाई ऐसा

WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपनी पहली जीत हासिल की। इस जीत के साथ मुंबई ने गुजरात के खिलाफ डब्ल्यूपीएल में एक खास रिकॉर्ड बना डाला।

MI vs GG

MI vs GG

WPL 2025: वुमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत हासिल की। इस सीजन ये मुबंई की पहली जीत थी। इससे पहले मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, इस मैच को जीतकर मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड हासिल कर लिया है, जो डब्ल्यूपीएल के इतिहास में कोई भी टीम नहीं कर पाई है।

विज्ञापन

क्या है मुंबई इंडियंस का खास रिकॉर्ड?

डब्ल्यूपीएल 2025 का पांचवां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के वडोदरा स्टेडियम के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई ने सीजन की पहली जीत हासिल की, जबकि गुजरात को दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। ये डब्ल्यूपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस की गुजरात जायंट्स के खिलाफ लगातार पांचवी जीत है। ये खास रिकॉर्ड सिर्फ मुंबई इंडियंस के नाम ही है, बाकी ऐसा कारनामा कोई दूसरी टीम नहीं कर पाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मुंबई ने 5 विकेट से जीता मैच

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स की टीम 20 ओवर में महज 120 रन ही बना पाई थी। गुजरात की तरफ से हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 32 रनों की पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हीली मैथ्यूज ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने इस मैच को 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। मुंबई की तरफ से नेट साइवर-ब्रंट ने एक बार फिर से कमाल का प्रदर्शन किया। पहले इस खिलाड़ी ने गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए थे फिर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ