WPL 2025: फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई हार की हैट्रिक, कप्तान मेग लैनिंग का छलका दर्द

WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराते हुए महिला प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया है। इस हार के बाद दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग का दर्द छलक गया है।

Meg Lanning

Meg Lanning

WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने शनिवार को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को आठ रन से हराकर अपना दूसरा महिला प्रीमियर लीग (WPL) खिताब जीत लिया है। मैच में पहले बैटिंग के लिए उतरी मुंबई की टीम ने 7 विकेट पर 149 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 44 गेंदों पर 66 रन की धुआंधार पारी खेली, जबकि नेट सीवर-ब्रंट ने 30 रनों का योगदान दिया।

विज्ञापन

इसके जवाब में दिल्ली की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 141 रन ही बना सकी और यह मैच आठ रन से गंवा दी। दिल्ली की टीम के लिए यह हार काफी निराशाजनक है क्योंकि उसे तीसरी बार फाइनल में हार मिली। फाइनल में एक बार फिर से टीम के हारने पर कप्तान मेग लैनिंग का दर्द छलक गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हमें अपने ग्रुप पर गर्व है- लैनिंग

उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘हमने एक और अच्छा सीजन बिताया, लेकिन दुर्भाग्य से हम आज रात फिर से जीत हासिल नहीं कर पाए। मुंबई को पूरा क्रेडिट जाता है, जिन्होंने पूरे सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मुंबई की टीम जीत की हकदार है उन्होंने बढ़िया किया। यह मैच हमारे लिए निराशाजनक रहा, जहां हम बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। मुझे लगा कि 150 रन का पीछा करना हमारे लिए काफी अच्छा टारगेट था। कुछ ओवरों के लिए एक और साझेदारी हमें मौका दे सकती थी, लेकिन हमें अपने ग्रुप पर गर्व है। हमने अच्छा सीजन खेला, कुछ बेहतरीन पल बिताए, लेकिन हां हम सभी काफी निराश हैं।’

इसमें किसी की कोई गलती नहीं है- लैनिंग

उन्होंने आगे कहा, ‘मुंबई ने आज रात हमसे बेहतर प्रदर्शन किया। हम फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए, जो निराशाजनक है। लेकिन यही क्रिकेट है। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। हम यहां पर पूरी तैयारी के साथ आए थे, ताकि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। लेकिन हम फाइनल में चूक गए। हम बेहद निराश हैं। हमें लगता है कि हमने खुद को जीतने के लिए अच्छी स्थिति में रखा था, लेकिन यही खेल है। आप कुछ जीतते हैं, कुछ हारते हैं और दुर्भाग्य से हम हारने वाली टीम का हिस्सा हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ