---विज्ञापन---

खेल angle-right

WPL 2025: मुंबई के सामने होगी गुजरात की चुनौती, हरमनप्रीत कौर सहित इन खिलाड़ियों पर रहेगी निगाहें

Womens Premier League 2025: गुजरात जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच 18 फरवरी को होगा। मुंबई इंडियंस की नजर इस मैच जीत हासिल करने की होगी।

---विज्ञापन---

Womens Premier League 2025: WPL 2025 के पांचवें मैच में गुजरात जाएंट्स का मैच मुंबई इंडियंस से होगा। मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, गुजरात ने यूपी के खिलाफ जीत हासिल की है। ऐसे में वो अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगी। आइये जानते हैं कि इस मैच में किसका पलड़ा भारी है।

गुजरात जायंट्स ने बल्लेबाजी में दिखाया है दम

---विज्ञापन---

पिछले दो सत्रों में अंतिम स्थान पर रहने वाली गुजरात जायंट्स ने इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी की समस्या को सुलझा लिया है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। बेथ मूनी ने टॉप ऑर्डर में अर्धशतक बनाया है, लेकिन उनकी सलामी जोड़ीदार लॉरा वोल्वार्ड्ट अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। ऐसे में वो इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी।

हार की निराशा से बाहर आना चाहेगी मुंबई इंडियंस

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस अपने पहले मैच में हुए रन आउट के विवाद को पीछे छोड़ते हुए नई शुरुआत करना चाहेगी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली हार में नैट साइवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अच्छा प्रदर्शन किया था। चोट से वापसी कर रही सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी। गेंदबाजी के मोर्चे पर मुंबई इंडियंस दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल पर भरोसा कर सकती है।

---विज्ञापन---

 


गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, दयालन हेमलता, एशले गार्डनर (कप्तान), डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, हरलीन देयोल, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम, मेघना सिंह, डेनिएल गिब्सन, फोबे लिचफील्ड, मन्नत कश्यप, शबनम शकील, प्रकाशिका नाइक, भारती फुलमाली।

---विज्ञापन---

मुंबई इंडियंस: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, जिन्तिमनी कलिता, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, कीर्तन बालाकृष्णन, क्लो ट्रायॉन, पारुनिका सिसौदिया, अमनदीप कौर, जी कमलिनी, अक्षिता माहेश्वरी, नादिन डी क्लार्क।

First published on: Feb 17, 2025 08:37 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola