---विज्ञापन---

खेल angle-right

WPL 2025 Final: 14 फरवरी को होगा मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला, जानें कैसे देख पाएंगे खिताबी मुकाबला

WPL 2025 Final: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के विजेता का फैसला अब आखिरी मुकाबले से होगा, जहां फाइनल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी।

---खबर नीचे जारी है---

DC vs MI, WPL 2025 Final: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का आगाज 14 फरवरी को हुआ था, और अब एक महीने बाद अब वो पल आ गया है, जिसका सभी को इंतजार था। टूर्नामेंट के विजेता का फैसला करने के लिए अब सिर्फ एक आखिरी मुकाबला बचा है। मुंबई इंडियंस ने 13 मार्च को एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स को 47 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही दोनों फाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं।

इन दोनों टीमों के बीच होगा मैच

WPL के पहले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस के सामने अब दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती होगी। दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने दूसरे स्थान पर रहते हुए एलिमिनेटर मैच खेला, जहां उसने गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। दोनों टीमों के 10-10 अंक थे, लेकिन मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन रेट बेहतर था। अब 15 मार्च को जब दिल्ली और मुंबई फाइनल में आमने-सामने होंगी, तो दोनों की नजरें खिताब पर कब्जा जमाने पर होंगी।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

दोनों टीमों का स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, परुनिका सिसौदिया, अमनदीप कौर, अक्षिता माहेश्वरी, जिन्तिमनी कलिता, सैका इशाक, कीर्तन बालाकृष्णन, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्राईटन।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, मारिजैन कैप, राधा यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया, नंदिनी कश्यप, सारा ब्राइस, टिटास साधु।

---खबर नीचे जारी है---

WPL 2025 फाइनल मैच कब होगा?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच WPL 2025 का फाइनल मुकाबला शनिवार, 15 मार्च को खेला जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

WPL 2025 फाइनल कहां खेला जाएगा?

यह फाइनल मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा।

---खबर नीचे जारी है---

WPL 2025 फाइनल में टॉस कब होगा?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा।

---खबर नीचे जारी है---

WPL 2025 फाइनल मैच भारत में किस चैनल पर देखा जा सकता है?

इस रोमांचक फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

WPL 2025 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच WPL 2025 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema और Hotstar ऐप व वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 14, 2025 04:00 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola