---विज्ञापन---

खेल angle-right

WPL 2025: RCB की जीत से दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा फायदा, फाइनल में हुई एंट्री

WPL 2025: आरसीबी ने अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराया। आरसीबी की जीत से दिल्ली कैपिटल्स की टीम सीधे फाइनल में पहुंच गई है।

---विज्ञापन---

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग में 11 मार्च को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने शानदार जीत हासिल की। वहीं आरसीबी से मिली हार के बाद हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस का सीधे फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। अब मुंबई इंडियंस को पहले एलिमिनेटर मुकाबला खेलना पड़ेगा, अगर टीम को उस मैच में जीत मिल जाती है तो फाइनल में मुंबई की एंट्री हो जाएगी।

RCB की जीत, दिल्ली की फाइनल में एंट्री

स्मृति मंधाना की आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराया। इस टूर्नामेंट से आरसीबी पहले ही बाहर हो चुकी है। टूर्नामेंट में आरसीबी के ये महज तीसरी जीत थी। वहीं, आरसीबी की जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स को फायदा पहुंचा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब सीधे फाइनल में पहुंच गई है। अगर मुंबई इंडियंस ये मुकाबला जीत जाती तो वो पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच जाती, जिससे हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस सीधे फाइनल में पहुंच जाती।

---विज्ञापन---

इन 2 टीमों के बीच होगा एलिमिनेटर मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स के फाइनल में पहुंचने के बाद अब दूसरी फाइनलिस्ट टीम के लिए एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की भिड़ंत होगी। जो टीम इस मैच को जीतेगी उसका फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से सामना होगा।

---विज्ञापन---

आरसीबी ने 11 रन से जीता मैच

आरसीबी ने अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए थे। आरसीबी की तरफ से कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली थी। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 188 रन की बना पाई थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- WPL 2025: स्मृति मंधाना की आंधी में उड़ गई मुंबई इंडियंस, 11 रनों से दर्ज की शानदार जीत

First published on: Mar 12, 2025 06:39 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola