WPL 2024 UP Warriorz vs Mumbai Indians : मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीक वुमेंस प्रीमयर लीग 2024 का छठा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बता दें कि यूपी वॉरियर्स के लिए यह मैच जीतना काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल यूपी वॉरियर्स अब तक शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद यहां पहुंची है। वहीं मुंबई इंडियंस को शुरुआती दो मैचों में जीत मिली है। अब अगर यूपी वॉरियर्स को लीग में बने रहना है तो उसे हर हाल में यह मैच जीतकर शानदार वापसी करनी होगी।
मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स हेड टू हेड
डब्ल्यूपीएल 2024 में अब तक दोनों ही टीमें दो-दो मैच खेल चुकी है।, लेकिन यूपी वॉरियर्स को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। एलिसा हीली की कप्तानी वाली यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल इतिहास में तीन बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें से 2 में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है। वहीं एक मैच यूपी वॉरियर्स जीतने में सफल रही है। अब यहां से यह देखना होगा की क्या आज यूपी वॉरियर्स सीजन की पहली जीत के साथ-साथ मुंबई इंडियंस के खिलाफ हेड टू हेड में बराबरी कर पाती है या नहीं।
ये भी पढ़ें- BCCI Central Contract: सरफराज खान और ध्रुव जुरेल की भी होगी कॉन्ट्रैक्ट में एंट्री, बन गया खास नियम
हरमनप्रीत नहीं खेल रही मैच
मुंबई इंडियंस के लिए छठे मैच में सबसे बड़ी परेशानी यह है कि उनकी नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर यह मुकाबला नहीं खेल रही है। जिसके बाद मुंबई इंडियंस के लिए मध्यक्रम में बड़ी परेशानी बन सकती है। हालांकि उनकी जगह टीम की कमान नेट सेवियर ब्रंट को सौंपी गई हैं। बता दें कि नेट सेवियर ब्रंट का कप्तानी में रिकॉर्ड काफी शानदार है। उन्होंने अब तक 10 मैचों में कप्तानी की है। जिसमें से उन्होंने 7 में जीत और 3 में हार मिली है। अगर मुंबई इंडियंस आज का मैच जीतने में सफल रहती है तो वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी।
ये भी पढ़ें- BCCI Central Contract: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन बाहर; रिंकू सिंह समेत कई नए चेहरे शामिल
यूपी वॉरियर्स से जीत की उम्मीद
एलिसा हीली की कप्तानी में अभी तक यूपी वॉरियर्स दो मिकाबले गंवा चुकी है। अब कप्तान भी उम्मीद कर रही होंगी कि उनकी टीम यहां कोई बड़ा कमाल दिखा सके। अगर यूपी वॉरियर्स को लीग में बने रहना है तो उने हर हाल में आज मुंबई इंडियंस को आज के मैच में शिकस्त देनी होगी। बता दें कि आज के मैच में यूपी वॉरियर्स ने एक बदलाव किया है। एलिसा हीली आज के मैच में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ गई हैं। हालांकि अब देखना यह होगा कि यूपी वॉरियर्स के लिए यह बदलाव कितना बेहतर साबित हो पाता है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines