WPL 2024 up warriorz vs gujarat giants 8th Match : डब्ल्यूपीएल 2024 का आठवां मैच यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतने के बाद पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। दोनों ही टीम को इस मैच में जीत की उम्मीद होगी।
हालांकि यूपी वॉरियर्स ने अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हाराया था। जबकि गुजरात जायंट्स को इस सीजन की पहली जीत की तलाश अभी भी है। गुजरात जायंट्स ने अपने पिछले दो मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस से शिकस्त मिली थी। अब यहां से गुजरात की कप्तान बेथ मूनी को सीजन की पहली जीत का इंतजार होगा। जो इंतजार बेथ मूनी यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खत्म करना चाहेगी।
यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स हेड टू हेड
यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच अभी तक डब्ल्यूपीएल इतिहास में 2 बार आमना-सामना हुआ है। इसमें दोनों मैच यूपी वॉरियर्स ने अपने नाम किए हैं। जबकि गुजरात जायंट्स को इस सीजन की पहली जीत के साथ-साथ यूपी वॉरियर्स के खिलाफ भी पहली जीत का अभी भी इंतजार है। बता दें कि गुजरात जायंट्स को अगर इस लीग में बना रहना है तो उससे हर हाल में इस मैच तो जीतना जरूरी होगा। आज के मैच में कप्तान बेथ मूनी बल्ले से कप्तानी पारी खेलनी होगी, ताकि वह अपनी टीम को इस सीजन की पहली जीत दिला सके।
ये भी पढ़ें- IPL से पहले हार्दिक और रोहित की मुलाकात, कप्तानी विवाद के बाद पहली बार आमना-सामना!
गुजरात जायंट्स को इन खिलाड़ियों से होगी उम्मीद
गुजरात जायंट्स को इस सीजन की पहली जीत के लिए बल्लेबाजी में बेथ मूनी के अलावा लौरा वोल्वार्ट, हरलीन देओल और वेदा कृष्णमूर्ति से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। जबकि गेंदबाजी में कप्तान बेथ मूनी को ले ताहू, एशले गार्डनर से टीम को जल्दी विकेट दिलाने की उम्मीद होगी। वहीं यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली चाहेंगी कि सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेले। जबकि ग्रेस हैरिस से मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी होगी।
ये भी पढ़ें- IPL से पहले मुंबई के साथ खेलेंगे श्रेयस अय्यर, एक बड़ा खिलाड़ी हुआ फिट
गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन
हरलीन देयोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), लॉरा वोल्वार्ड्ट, फोएबे लिचफील्ड, एशले गार्डनर, दयालन हेमलता, कैथरीन ब्राइस, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह
यूपी वॉरियर्स की प्लेइंग इलेवन
एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), किरण नवगिरे, चमारी अथापथु, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, पूनम खेमनार, साइमा ठाकोर, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines