WPL 2024 Eliminator Match RCB vs MI Watch Live Here: डब्ल्यूपीएल 2024 का आखिरी दौर चल रहा है। वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस में काफी अलग लेवल का उत्साह देखा जा रहा है।
फैंस अक्सर आरसीबी के मैचों को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। वहीं, अगर मुकाबला आरसीबी और मुंबई के बीच खेला जाए, फिर तो यह उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। आरसीबी की टीम ट्रॉफी उठाने से सिर्फ 2 कदम दूर हैं। चलिए आपको बताते हैं मुंबई और आरसीबी के बीच यह एलिमिनेटर मैच कब और कहां फ्री में देख सकेंगे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: DC को लगा एक और झटका, बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, धाकड़ बल्लेबाज की हुई एंट्री
पिछले मुकाबले में MI को मिली थी करारी हार
बता दें कि डब्ल्यूपीएल 2024 के 19वें मुकाबले में भी आरसीबी और मुंबई की टीम आमने-सामने थी। यह मैच आरसीबी के लिए करो या मरो वाला मैच था। स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज कर ली और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई थी। आरसीबी ने इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया था। मैच की हीरो रहीं थी एलिसे पेरी, जिन्होंने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी कमाल कर दिखाया था। आज का मुकाबला भी काफी रोमांचक होने वाला है। आज के मैच में जीत हासिल करने वाली टीम 17 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी। अगर आप भी घर बैठे इस मैच का फ्री में लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: गुजरात टाइटंस के धाकड़ खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, आईपीएल से पहले लिया बड़ा फैसला
एलिसे पेरी से फिर होगी उम्मीद
जियो सिनेमा पर डब्ल्यूपीएल देखने के लिए आपको कोई सब्सक्रिप्शन लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इस प्लेटफॉर्म पर आप आसानी से सिर्फ लॉग इन कर मैच का आनंद फ्री में ले सकेंगे। सिर्फ एलिमिनेटर मैच ही नहीं, बल्कि डब्ल्यूपीएल का फाइनल मैच भी आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकेंगे। एलिमिनेटर मैच में आरसीबी के करोड़ों फैंस को एक बार फिर से ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिसे पेरी से बेस्ट प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
https://twitter.com/1no_aalsi_/status/1767608267235270879
एलिसे ने पिछले मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 6 विकेट झटकीं थी। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी नाबाद 40 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि एलिमिनेटर मैच में खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा रहता है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का मास्टरस्ट्रोक, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज को टीम में किया शामिल
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
23 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
55 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines