WPL 2024 Mumbai Indians vs Up Warriorz: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में बुधवार को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जहां एक तरफ मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट में अपने दोनों मैच जीते हैं तो वहीं यूपी वॉरियर्स टीम को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यूपी वॉरियर्स की टीम पहली जीत की तलाश में है। मुंबई इंडियंस की टीम यूपी वॉरियर्स को हराकर प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंचना चाहेगी। फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम दो मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है।
अपनी ड्रीम इलेवन टीम में इन खिलाड़ियों को भी कर सकते हैं शामिल
अगर आप ड्रीम इलेवन पर टीम बनाते हैं तो हम आपकों उन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले जिनको आप अपनी ड्रीम इलेवन टीम में शामिल कर सकते हैं। सबसे पहले बात अगर मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर की करें तो हरमनप्रीत काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रही है। पहले मैच में हरमनप्रीत कौर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 55 रन बनाए थे तो वहीं दूसरे मैच में गुजरात के खिलाफ नाबाद 46 रनों की पारी खेली थी।
अभी तक हरमनप्रीत दो मैचों में 101 रन बना चुकी है। ऐसे में आप हरमनप्रीत कौर को अपनी ड्रीम इलेवन टीम में शामिल कर सकते हैं। हरमनप्रीत के अलावा यूपी वॉरियर्स की श्वेता सहरावत भी अच्छी फॉर्म में हैं। श्वेता ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 45 रनों की पारी खेली थी।
यूपी वॉरियर्स की ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा भी शानदार लय में दिखाई दे रही है। बल्ले और गेंद दोनों से दीप्ति कमाल का प्रदर्शन करती हैं। इसके अलावा आप सोफी एक्लेस्टोन, एलिसा हीली और शबनीम इस्माइल पर भी दांव खेल सकते हैं। गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में शबनीम इस्माइल ने कमाल की गेंदबाजी की थी।
इस मैच में गेंदबाजी करते हुए शबनीम ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा अमेलिया केर को भी गेंदबाज के रूप में शामिल कर सकते हैं। अमेलिया केर ने भा गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में खतरनाक गेंदबाजी की थी। इस मैचत में अमेलिया ने 4 विकेट अपने नाम दर्ज किए थे। बता दें, ये मैच शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- फैंस पर चढा Virat Kohli के बेटे ‘Akaay’ का खुमार, कर दी डेब्यू की मांग
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: केएल राहुल की चोट ने बढ़ाई टेंशन, धर्मशाला टेस्ट खेलने पर सस्पेंस
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: Hardik Pandya ने किसको मारा ताना, ‘दम है तो अकेले जीतकर दिखाए’
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines