WPL 2024 Gujarat Giants vs Delhi Capitals: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में आज 10वां मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर गुजरात जायंट्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बता दें, जहां एक तरफ गुजरात जायंट्स की टीम इस सीजन एक भी मैच नहीं जीत पाई है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीन में से 2 मैच जीत चुकी है। दिल्ली को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात की टीम वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में अपनी पहली जीत की तलाश में है। बता दें, ये मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
वुमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच तीन मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 2 मैचों में गुजरात जायंट्स और एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की है। जबकि बात अगर इस सीजन की करे तो दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला पहले भी खेला जा चुका है। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी। इस मैच में गुजरात की टीम महज 105 रन ही बना पाई थी। जिसको दिल्ली कैपिटल्स ने 7.1 ओवर में हासिल कर लिया था। इस मैच में दिल्ली की तरफ से शैफाली वर्मा ने नाबाद 76 और लैनिंग ने 21 रनों की पारी खेली थी।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें
अभी तक इस टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स की शैफाली वर्मा और मेग लैनिंग काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दीं हैं। ऐसे में आज फिर से दिल्ली कैपिटल्स को इन दोनों ही खिलाड़ियों से शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। इसके अलावा गुजरात की कप्तान बेथ मूनी भी अच्छी लय में दिखाई दीं हैं। इसके अलावा गुजरात की हरलीन देयोल और एशले गार्डनर जैसी खिलाड़ियों पर भी नजरें रहने वाली हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (WK), तितास साधु, राधा यादव, शिखा पांडे।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
लौरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, एशले गार्डनर, वेदा कृष्णमूर्ति, दयालन हेमलता, कैथरीन ब्राइस, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, मन्नत कश्यप, तरन्नुम पठान।
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy 2024 : रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में शार्दुल ठाकुर ने ठोका शतक, अश्विन ने कही बड़ी बात
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy 2024: इंग्लैंड के खिलाफ किया नजरअंदाज, फर्स्ट क्लास में जड़ दिया शतक
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
12 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines