WPL 2024 Delhi Capitals vs Mumbai Indians Arun Jaitley Stadium: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का 12वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। डब्ल्यूपीएल 2024 सीजन का पहला मैच दिल्ली में खेला जा रहा है। इससे पहले सभी टीमों मे अपने शुरुआती मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले थे। अब इसके दूसरा भाग के मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।
अभी तक दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया है। पहले दो पायदान पर बैठी हुई है। मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर काबिज है। जबकि दूसरे स्थान पर हरमनप्रीत की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस है। अगर आज के मैच में मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स को मात देती है तो वह टॉप पोजीशन पर पहुंच जाएगी।
दिल्ली और मुंबई इंडियंस हेड टू हेड
दिल्ली कैपिटल्स इस समय काफी दमदाप फॉर्म में खेल रही है। मेग लैनिंग की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया है। जबकि मुंबई इंडियंस भी बेहतरीन खेल दिखा रही है। अभी तक डब्ल्यूपीएल इतिहास में मुंबई और दिल्ली का 4 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें दिल्ली सिर्फ एक बार मुंबई इंडियंस को हरा पाई है। मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल 2023 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर उनके खिताब जीतने का सामना चकनाचूर कर दिया था।
वहीं डब्ल्यूपीएल 2024 के ओपनिंग मैच में भी दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई ने रोमांचक मैच में 4 विकेट से हराया था। इस सीजन यह दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ंने वाली है। अब देखना यह होगा कि दिल्ली अपने होम ग्राउंड में क्या कमाल दिखा पाती है।
ये भी पढ़ें- दिग्गज क्रिकेटर को जबरन दिलाया गया संन्यास, रॉस टेलर ने खोल दी अपनी ही टीम की पोल
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया है। उनसे एक बार फिर दिल्ली के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी में अमेलिया केर, हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया से बल्लेबाजी में अधिक मजबूती देने की उम्मीद होगी। जबकि गेंदबाजी में नेट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर और इस्सी वोंग से जल्दी विकेट दिलाने की उम्मीद होगी। बता दें कि पिछले मैच दो मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर खेल नहीं पाई थी। उनकी जगह नेट साइवर-ब्रंट ने मुंबई की कमान संभाली और शानदार कप्तानी की।
ये भी पढ़ें- सरफराज खान के पिता के नाम पर हो रहा स्कैम, नौशाद खान ने कैमरे के सामने आकर लोगों को किया आगाह
दिल्ली की बल्लेबाजी फॉर्म में
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाज इस सीजन कमाल की फॉर्म में चल रही है। टॉप ऑर्डर में कप्तान मेग लैनिंग कमाल की बल्लेबाजी कर रही है। उनकी साथ ओपनिंग पार्टनर शैफाली वर्मा के बल्ले से भी रन निकल रहे हैं। जबकि ऐलिस कैप्सी भी नंबर 3 पर बल्लेबाजी में टीम को मजबूती दे रही हैं। वहीं बल्लेबाजी के बाद दिल्ली की गेंदबाजी में जेस जोनासेन और राधा यादव ने जब टीम को विकेट की दरकार होती है तब-तब उन्होंने टीम को बड़ी विकेट निकाल कर दी है। इन दो के अलावा शिखा पांडे भी पॉवरप्ले में टीम के लिए विकेट निकाल रही है।
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
17 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
18 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines