World Test Championship 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। अब सभी टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। मौजूदा समय में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में भारत पहले स्थान पर है और ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। वहीं, पाकिस्तान इस समय छठे स्थान पर है। इसके बाद भी फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें एक बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच देखने को मिल जाए। तो आइये जानते हैं कि किस समीकरण के साथ दोनों टीमें फाइनल में एक-दूसरे का सामना करना कर सकती हैं।
पाकिस्तान के लिए मुश्किल है राह
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान को अभी 9 और टेस्ट मैच खेलने हैं। ऐसे में अगर वो 9 से 7 मुकाबले जीत लेते हैं तो उसे सीधे फाइनल में जगह मिल जाएगी। अगर पाकिस्तान की टीम दो से ज्यादा टेस्ट मैच हार जाती है तो उसकी फाइनल में पहुंचने की उम्मीद टूट जाएगी।
ये भी पढ़ें: अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप की तारीखों का हुआ एलान, देखें कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया
इसके अलावा अगर पाकिस्तान की टीम 9 में से 6 मुकाबले जीत लेती है। इसमें अगर 2 मैच ड्रॉ रहते हैं और एक में उसे हार का सामना करना पड़ता है तो भी वो फाइनल में जगह बना सकते हैं। लेकिन अगर पाकिस्तान दो मैच हार जाती है और एक मुकाबला ड्रॉ रहता है तो उसे दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा।
जानें भारत के लिए क्या बन रहे हैं समीकरण
अगर भारत की करें तो टीम को अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 10 मैच खेलने हैं। अगर टीम इंडिया 7 मैच जीत जाती है तो फाइनल में जगह बना लेगी। लेकिन अगर वो तीन से ज्यादा मैच हार जाती है तो टीम इंडिया का फाइनल में जगह बनाने का सपना टूट जाएगा।
टीम इंडिया अगर अपने 10 मैचों में 6 मैच जीत जाती है। जिसमें दो मैच ड्रॉ और दो में उसे हार का सामना करना पड़ता है तो भी टीम इंडिया में फाइनल में होगी। अगर भारत सिर्फ 5 मैच जीतता है। अन्य 5 मैचों में भारत को 3 में हार का सामना करना पड़ता है और दो मुकाबले ड्रॉ रहते हैं तो फाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें अन्य टीमों पर निर्भर होना पड़ेगा।
अगर ये सारे समीकरण भारत और पाकिस्तान के पक्ष में जाते हैं तो हमें टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में यह ड्रीम मैच देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: ‘मैं हमेशा लड़ती रहूंगी…’ घर पहुंचते ही Vinesh Phogat ने कही बड़ी बात, पति ने फिर दिखाया गुस्सा
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
58 mins agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
1 hr agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
9 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
10 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
11 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
11 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines