World Boxing Championship 2025: लिवरपूल में इन दिनों वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप चल रही है। जिसमें भारतीय महिला मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। भारत की बेटियों ने अब देश के लिए 4 मेडल पक्के कर दिए हैं। जैस्मिन लैम्बोरिया वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं। इसके बाद नूपुर श्योरण ने भी फाइनल में जगह बनाई। अब इन दोनों मुक्केबाजों से देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी। वहीं मीनाक्षी हुड्डा ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए चौथा मेडल पक्का कर दिया है।
फाइनल में पहुंची जैस्मिन और नूपुर
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारतीय महिला मुक्केबाज जैस्मिन लैम्बोरिया का सामना वेनेजुएला की अल्काला से हुआ था। जैस्मिन ने सेमीफाइनल में अल्काला को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जिसके बाद अब जैस्मिन का फाइनल में सामना पेरिस ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट जूलिया स्जेरेमेटा से होगा।
वहीं नूपुर ने महिला 80 किलोग्राम वर्ग में तुर्की की सेमा दूततास को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में शुरुआत से ही नूपुर तुर्की की मुक्केबाज पर हावी रही। इससे पहले 80 किलोग्राम वर्ग में ही भारत की पूजा रानी ने देश के लिए एक मेडल पक्का कर लिया था।
ये भी पढ़ें:-WrestleMania को लेकर Triple H का ऐतिहासिक ऐलान, 43 साल में पहली बार WWE में रचा जाएगा इतिहास
सेमीफाइनल में पहुंची मीनाक्षी
वहीं महिला 48 किलोग्राम वर्ग में भारत की मीनाक्षी ने इंग्लैंड की एलिस पंपफ्रे को सर्वसम्मति से 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। जिसके बाद सेमीफाइनल में अब मीनाक्षी का सामना सिल्वर मेडलिस्ट मंगोलिया की लुत्साइखान्य अल्तांतसेट्सेग के साथ होगा।
भारतीय पुरुष मुक्केबाजों का खराब प्रदर्शन
जहां वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की बेटियों ने देश का मान बढ़ाया है तो वहीं भारतीय पुरुष मुक्केबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। भारतीय पुरुष मुक्केबाजों का 10 सदस्यीय स्क्वाड साल 2013 के बाद से अब बिना किसी पदक के वापस लौट चुका है। कोई भी भारतीय पुरुष मुक्केबाद इस चैंपियनशिप में मेडल नहीं जीत पाया है।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
57 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines