Where to Watch Live Streaming: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में नीरज चोपड़ा ने कमाल का थ्रो करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। टोक्यो में चल रही इस चैंपियनशिप में नीरज ने क्वालिफिकेशन राउंड में महज एक थ्रो करते ही फाइनल का टिकट हासिल कर लिया था। नीरज ने अपने पहले ही थ्रो में 84.85 मीटर दूर तक भाला फेंका, इसके बाद उनको दूसरा थ्रो करने की जरूरत नहीं पड़ी और नीरज ने अपनी एनर्जी को फाइनल के लिए बचा कर रखा।
अरशद नदीम ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई
पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। जहां नीरज चोपड़ा ग्रुप-ए में थे तो वहीं अरशद ने ग्रुप-बी में जलवा दिखाया। क्वालिफिकेशन राउंड में अरशद की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और अपने पहले थ्रो में वे 76.99 मीटर दूर तक ही भाला फेंक पाए थे, लेकिन अपने आखिरी प्रयास में अरशद ने 85.28 मीटर दूर तक भाला फेंककर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। अब फाइनल में एकबार फिर से नीरज चोपड़ा और अरशद आमने-सामने होंगे।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: ‘हम किसी भी चुनौती….’ भारत-पाक मैच से पहले कप्तान सलमान आगा का बड़ा बयान
इन खिलाड़ियों ने भी बनाई फाइनल में जगह
भारत के सचिन यादव ने भी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में अपनी जगह बनाई। जर्मनी के जूलियन वेबर और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स भी फाइनल में देखने को मिलेंगे। पिछली बार जर्मनी के जूलियन वेबर के हाथों नीरज चोपड़ा को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार नीरज की नजरें गोल्ड मेडल पर होगी। जूलियन वेबर ने अपने दूसरे थ्रो में 87.21 मीटर दूर तक भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाई।
कब, कहां देख सकते हैं फाइनल का लाइव?
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 टोक्यो में खेली जा रही है। जिसका फाइनल 19 सितंबर को नेशनल स्टेडियम, टोक्यो में होगा। भारतीय समयानुसार फाइनल का आगाज दोपहर 3 बजे होगा। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 फाइनल को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉस्टार पर भी देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: सुपर-4 में अब इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
भारत में करोड़ों की कमाई, फिर भी विंडीज को नहीं मिला एक भी रुपया? जानें वजह
20 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच से बाहर हुए अर्शदीप सिंह
25 mins agoटीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी! न्यूजीलैंड ODI सीरीज से कटेगा पत्ता
32 mins agoIPL 2027 में दिल्ली का साथ छोड़ सकते हैं मिचेल स्टार्क
33 mins agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoफैंस के लिए खुशखबरी, IND vs ZIM पहले T20I में महिलाओं के लिए फ्री एंट्री
2 hrs agoपांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
3 hrs ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines