News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Women’s World Cup 2025: वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. बीते दिन खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाए. दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी शतकीय पारी के दम पर कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बनाए.
न्यूजीलैंड के खिलाफ जहां स्मृति मंधाना ने 95 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली थी, तो वहीं प्रतिका रावल ने 122 रन बनाए थे. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 212 रनों की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी हुई. वुमेंस वर्ल्ड कप में ये टीम इंडिया की तरफ से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है.
प्रतिका रावल ने 1000 वनडे रन पूरे कर लिए है, जिसके लिए उनको 23 पारियां लगी. अब प्रतिका रावल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली संयुक्त रूप से दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गई हैं.
ये भी पढ़ें:-कौन है प्रतिका रावल? साइकॉलोजी की स्टूडेंट से लेकर छत पर प्रैक्टिस करने तक, दिल छू लेगी महिला क्रिकेटर की कहानी
न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने का साथ ही स्मृति मंधाना अब एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 5 वनडे शतक लगाने वाली संयुक्त रूप से पहली खिलाड़ी बन गई हैं. साउथ अफ्रीका की तैजमिन ब्रिट्स भी 5 शतक के साथ उनकी बराबरी पर हैं.
Smriti Mandhana's blazing ton against New Zealand wins her the @aramco POTM award 🙌#CWC25 #INDvNZ pic.twitter.com/lwutEoXTVc
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) October 23, 2025
स्मृति मंधाना अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में मेग लैनिंग के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गई है. मेग लैनिंग ने 17 इंटरनेशनल शतक लगाए थे, जबकि स्मृति मंधाना के भी 17 शतक हो गए हैं.
टीम इंडिया की तरफ से मैच में मंधाना और रावल के बीच 212 रनों की साझेदारी हुई थी, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी टीम की तरफ से अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है.
ये भी पढ़ें:-Women’s World Cup 2025: सेमीफाइनल में अब किससे होगी टीम इंडिया की भिड़ंत? समझें पूरा समीकरण
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।