Women’s World Cup 2025: आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में बीते दिन टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था. दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला करो या मरो का था, जिसको टीम इंडिया ने जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. टीम इंडिया से पहले ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी. न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम बनी. पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया चौथे पायदान पर रही. अब फैंस जानना चाहते हैं कि सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना किस टीम के साथ होगा?
सेमीफाइनल में किस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया?
वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें पक्की हो गई है. टीम इंडिया के हाथों हारकर न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच भिड़ंत होती हुई दिखाई देगी. हालांकि अभी इन सभी टीमों का 1-1 ग्रुप स्टेज का मुकाबला बचा हुआ है. जहां ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत होगी, इंग्लैंड का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा, तो वहीं टीम इंडिया अपना आखिरी लीग मैच बांग्लादेश के साथ खेलेगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: एडिलेड वनडे में हार के बाद रोहित-गंभीर में क्या हुई बातचीत? कोच ने फेयरवेल मैच का क्यों किया जिक्र?
हालांकि टीम इंडिया अगर बांग्लादेश को हरा भी देती है तो भी पॉइंट्स टेबल में उसकी पॉजिशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, टीम इंडिया तब भी चौथे पायदान पर ही रहेगी. ऐसे में टीम इंडिया का सेमीफाइनल में सामना नंबर-1 पर रहने वाली टीम के साथ ही होगा.
टॉप-3 टीमों की पॉजिशन में होगा बदलाव!
आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 पर मौजूद टीमों की पॉजिशन में बदलाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पायदान पर बनी हुई है. लेकिन अगर साउथ अफ्रीका की टीम आखिरी मैच में कंगारू टीम को हरा देती है तो फिर ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर खिसक जाएगी, जबकि साउथ अफ्रीका पहले पायदान पर आ जाएगी. वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराया तो वो पहले पायदान पर ही रहेगी.
इंग्लैंड फिलहाल तीसरे पायदान पर बनी हुई है, अगर वो न्यूजीलैंड को हरा देती है तो उसके 11 अंक हो जाएंगे और उसके पास दूसरे पायदान पर पहुंचने का मौका होगा, लेकिन अगर साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा पाती है तब इंग्लैंड दूसरे पायदान पर आ सकती है.
ये भी पढ़ें:- Asia Cup जीतने के बावजूद ट्रॉफी की घर वापसी नहीं होगी आसान! BCCI को जवाब देने के लिए PCB ने बनाया नया प्लान
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: भारत को मिला तीसरा विकेट, टिम सीफर्ट की शानदार पारी का हुआ अंत
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines