IND vs AUS: एडिलेड वनडे में हार के बाद रोहित-गंभीर में क्या हुई बातचीत? कोच ने फेयरवेल मैच का क्यों किया जिक्र?

India vs Australia ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच एडिलेड में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को हार सामना करना पड़ा. वहीं मैच के बाद का रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कोच रोहित से उनके फेयरवेल मैच को लेकर बोलते हुए दिखाई दिए.

Rohit Sharma-Gautam Gambhir

Rohit Sharma-Gautam Gambhir

India vs Australia ODI Series: भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के 2 मैच खेले जा चुके हैं और दोनों मैचों में टीम इंडिया को हार सामना करना पड़ा है. रोहित शर्मा की भी इस सीरीज में लंबे समय के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी हुई है. इन दिनों रोहित के वनडे क्रिकेट से संन्यास को लेकर भी काफी अटकलें लगाई जा रही है, इस बीच एडिलेड वनडे के बाद रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें गौतम गंभीर हिटमैन को फेयरवेल मैच को लेकर कुछ बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

गंभीर ने रोहित से क्यों किया फेयरवेल मैच का जिक्र?

एडिलेड वनडे में मिली हार के बाद जब टीम इंडिया होटल पहुंची तो गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के बीच बातचीत हो रही थी. इस दौरान गौतम गंभीर ने रोहित से कहा “सबको ऐसा लग रहा था कि आपका फेयरवेल मैच था, रोहित एक फोटो तो लगा दो.” हालांकि कोच गंभीर ने रोहित से ये मजाकिया अंदाज में बोला था, इसके बाद रोहित भी हंसने लगे थे. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

रोहित को एडिलेड में मिला स्टैंडिंग ओवेशन

पर्थ वनडे में फेल होने के बाद रोहित शर्मा ने एडिलेड वनडे में कमाल की पारी खेली. इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली थी. जब एडिलेड में उनकी पारी का अंत हुआ और हिटमैन पवेलियन की तरफ जा रहे थे तो स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों ने रोहित को स्टैंडिंग ओवेशन दी. दरअसल रोहित का ये आखिरी ऑस्ट्रेलियाई दौरा माना जा रहा है. जिसके चलते उनको फैंस की तरफ से ये बड़ा सम्मान मिला.

विज्ञापन

टेस्ट और टी20 से रोहित शर्मा पहले ही संन्यास ले चुके हैं. जिसके बाद वे शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रहे हैं. फैंस को उम्मीद है कि रोहित वर्ल्ड कप 2027 तक वनडे क्रिकेट खेलेंगे, हालांकि ये उनकी फॉर्म और फिटनेस पर काफी निर्भर करने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ