Women’s World Cup 2025 Semifinal, IND W vs AUS W: भारतीय टीम महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. यह मैच गुरुवार, 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है और इस वर्ल्ड कप खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है.
हालांकि, इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, जिससे टीम बिना खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है. दरअसल, नवी मुंबई का मौसम भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है, जो खिताबी जीत की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है. बांग्लादेश के खिलाफ भारत का आखिरी लीग मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था. अब एक बार फिर बारिश ने भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ा दी है.
कैसा है नवी मुंबई का मौसम?
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुरुवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल खेला जाना है, लेकिन इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मुंबई में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसारा, साउथ कोंकण में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण अगले 48 से 72 घंटे के बीच मुंबई में भारी बारिश हो सकती है. एक्यूवेदर के मुताबिक, बुधवार को नवी मुंबई में पूरे दिन 60% से ज्यादा बारिश की संभावना है.
यानी मैदान गीला ही रहेगा और ग्राउंड स्टाफ को जमकर मेहनत करनी होगी. वहीं, गुरुवार को यानी मैच वाले दिन भी यहां सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. मैच दोपहर 2:30 बजे शुरू होना है, लेकिन तब तक भी 20–25% बारिश की उम्मीद है. यानि मैच के दौरान बारिश रुक-रुक कर आती-जाती रह सकती है, जिससे खेल में रुकावट आना तय है.
ये भी पढ़ें- मारिजान कैप ने बना दिया World Record, टूट गया भारतीय दिग्गज का रिकॉर्ड
रिजर्व डे के दिन भी बारिश का खतरा
हालांकि, आईसीसी ने नॉकआउट मैचों के लिए रिजर्व डे रखा है. यानी अगर गुरुवार को मैच पूरा नहीं हो पाया, तो शुक्रवार को वहीं से खेल दोबारा शुरू होगा. लेकिन दिक्कत ये है कि शुक्रवार को तो और भी ज्यादा बारिश का अनुमान है. रिजर्व डे के दिन करीब 80% बारिश की संभावना है. ऐसे में अगर दोनों दिन बारिश होती रही और मैच नहीं हो पाया, तो यह भारत के लिए बड़ा झटका होगा और टीम का खिताब जीतने का सपना भी टूट जाएगा.
रद्द हुआ मुकाबला तो किसे मिलेगी फाइनल में एंट्री?
आईसीसी के नियम के मुताबिक, अगर सेमीफाइनल बिना रिजल्ट के खत्म होता है, तो लीग स्टेज में जो टीम पॉइंट्स टेबल में ऊपर रहने वाली टीम फाइनल में जाएगी. पॉइंटस टेबल में अजेय ऑस्ट्रेलिया 7 मैचों में 6 जीत और 1 रद्द मैच के साथ 13 अंकों पर टॉप पर है, जबकि भारत तीन हार के बाद सिर्फ 7 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है. यानी अगर बारिश ने दोनों दिन मैच नहीं होने दिया, तो ऑस्ट्रेलिया सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी और भारत बिना खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. ऐसे में भारतीय फैंस मैच के दौरान बारिश न होने की दुआ करेंगे.
ये भी पढ़ें- Women’s World Cup: दूसरे सेमीफाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया में होगी कांटे की टक्कर, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
27 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
49 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
59 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
1 hr agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines