Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब बस दो दिनों का समय बचा है. 12 जून से शुरू हो रहे इस बड़े टूर्नामेंट में दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी. फिलहाल सभी टीमें अपने-अपने वॉर्म-अप मुकाबलों के जरिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं. इस बार टी20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जा रहा है, जहां फाइनल समेत सभी 33 मुकाबले खेले जाएंगे.
लेकिन भारत और इंग्लैंड के समय में 4 घंटे 30 मिनट का अंतर है, इसलिए मैचों का समय भारतीय फैंस के लिए अलग रहेगा. ऐसे में आइए आपको बताते हैं महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होंगे, ताकि कोई भी रोमांचक मैच मिस न हो जाए.
12 जून से होगा टूर्नामेंट का आगाज
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. भारत ग्रुप ए में शामिल है, जहां उसके साथ पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की टीमें मौजूद हैं. वहीं, ग्रुप बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, स्टॉटलैंड और आयरलैंड की टीम शामिल हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 12 जून को मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम में खेला जाएगा. यह मैच इंग्लैंड के समयानुसार शाम 5.30 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समयानुसार यह मैच रात 11 बजे शुरू होगा. मुकाबला देर रात 3 बजे तक चल सकता है.
तीन अलग-अलग समय पर होंगे मुकाबले
टूर्नामेंट के अधिकांश मैच भारतीय समयानुसार तीन स्लॉट में खेले जाएंगे, जो दोपहर 3:00 बजे, शाम 7:00 बजे और रात 11:00 बजे शुरू होंगे. 13 जून को टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच दोपहर 3 बजे शुरू होगा. इसके बाद शाम 7 बजे ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी. वहीं दिन का आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच रात 11 बजे खेला जाएगा.
14 जून को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी होंगी, जो बर्मिंघम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.
इस दिन का पहला मैच बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच दोपहर 3 बजे खेला जाएगा. इसके बाद शाम को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में से एक माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- IND A vs AFG A: वैभव सूर्यवंशी को फिर मिलेगा मौका? अफगानिस्तान ए खिलाफ ऐसी हो सकती है इंडिया ए की प्लेइंग 11
भारत के मुकाबले कितने बजे शुरू होंगे?
वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में भारतीय टीम कुल 5 मुकाबले खेलेगी. टीम इंडिया के सभी ग्रुप मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे, जिससे भारतीय दर्शकों को मैच देखने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. भारतीय टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और फैंस को उम्मीद होगी कि हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम इस बार खिताब जीतने का सपना पूरा करेगी.
ये भी पढ़ें- भारत के लिए डेब्यू करने के बाद इंग्लैंड की टीम से खेलेंगे मानव सुथार, जानें किस टूर्नामेंट में मचाएंगे धमाल
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
47 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
13 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines