WPL Retentions: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) की तैयारियां शुरू हो गई हैं. सभी टीमें आगामी सीजन को लेकर अपनी कमर भी कस चुकी हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आगामी सीजन के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. टीम ने कप्तान स्मृति मंधाना के अलावा 3 स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया है.
आरसीबी ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
आरसीबी ने आगामी सीजन के लिए कप्तान स्मृति मंधाना के अलावा एलिस पेरी, ऋचा घोष और श्रेयंका पाटिल को रिटेन किया है. जाहिर है इन खिलाड़ियों ने आरसीबी के लिए कमाल किया है. स्मृति मंधाना ने अपनी कप्तानी में आरसीबी को साल 2024 में खिताब भी दिलाया था.
ये भी पढ़ें- जूनियर्स संग मारपीट के आरोप लगने के बाद बांग्लादेश की कप्तान ने पेश की सफाई, कहा- आपसी रंजिश और गुस्सा…
करोड़ों रुपये में रिटेन हुईं 3 खिलाड़ी
मंधाना को आरसीबी ने 3.5 करोड़ में रिटेन किया है, जबकि ऋचा घोष को 2.75 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है. इसके अलावा एलिस पेरी को 1 करोड़, जबकि श्रेयंका पाटिल को 60 लाख रुपये में रिटेन किया गया है. इसके अलावा 14 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है.
WPL 2026 के लिए RCB की रिटेंड खिलाड़ी
| क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | कीमत | भूमिका |
|---|---|---|---|
| 1️⃣ | स्मृति मंधाना | ₹ 3.5 करोड़ | बल्लेबाज |
| 2️⃣ | ऋचा घोष | ₹ 2.75 करोड़ | विकेटकीपर |
| 3️⃣ | एलिस पेरी | ₹ 2 करोड़ | ऑलराउंडर |
| 4️⃣ | श्रेयंका पाटिल | ₹ 60 लाख | गेंदबाज |
आरसीबी ने इन खिलाड़ियों को कर दिया रिलीज
बल्लेबाज – डैनी व्याट-हॉज, सब्बीनेनी मेघना
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर – सोफी डिवाइन, राघवी बिस्ट, जोशीता वीजे
स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर – आशा शोभना, चार्ली डीन, जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, प्रेमा रावत
तेज गेंदबाज – रेणुका सिंह, केट क्रॉस
स्पिनर – एकता बिष्ट, जाग्रवी पवार
WPL 2026 के लिए इन 4 टीमों ने रिटेंशन लिस्ट जारी की
| टीम | रिटेंड खिलाड़ी |
|---|---|
| MI (Mumbai Indians) | हरमनप्रीत कौर, नैट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज़, अमनजोत कौर, जी. कामलिनी |
| DC (Delhi Capitals) | जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, मरीज़ाने कैप, एनेबल सदरलैंड, निकी प्रसाद |
| GG (Gujarat Giants) | एश गार्डनर, बेथ मूनी |
| UPW (UP Warriorz) | श्वेता सेहरावत |
ये भी पढ़ें: NZ vs WI: 24 चौके, 30 छक्के, आखिरी गेंद पर आया मैच का नतीजा, 3 रनों से हारी वेस्टइंडीज
संबंधित खबरें
कब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
57 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
1 hr agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
2 hrs agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
3 hrs agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
10 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
10 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
11 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
11 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
12 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines