---विज्ञापन---

WPL 2026 Retentions: RCB ने कर दिया बड़ा ऐलान, मंधाना-समेत 4 स्टार खिलाड़ी हुईं रिटेन

WPL 2026 Retentions: महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज जनवरी-फरवरी में होने की संभावना है. आगामी सीजन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. आरसीबी ने भी आगामी सीजन के लिए कुल 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें कप्तान स्मृति मंधाना के अलावा 3 और बड़े नाम शामिल हैं.

---विज्ञापन---

WPL Retentions: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) की तैयारियां शुरू हो गई हैं. सभी टीमें आगामी सीजन को लेकर अपनी कमर भी कस चुकी हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आगामी सीजन के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. टीम ने कप्तान स्मृति मंधाना के अलावा 3 स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया है.

आरसीबी ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

आरसीबी ने आगामी सीजन के लिए कप्तान स्मृति मंधाना के अलावा एलिस पेरी, ऋचा घोष और श्रेयंका पाटिल को रिटेन किया है. जाहिर है इन खिलाड़ियों ने आरसीबी के लिए कमाल किया है. स्मृति मंधाना ने अपनी कप्तानी में आरसीबी को साल 2024 में खिताब भी दिलाया था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- जूनियर्स संग मारपीट के आरोप लगने के बाद बांग्लादेश की कप्तान ने पेश की सफाई, कहा- आपसी रंजिश और गुस्सा…

करोड़ों रुपये में रिटेन हुईं 3 खिलाड़ी

मंधाना को आरसीबी ने 3.5 करोड़ में रिटेन किया है, जबकि ऋचा घोष को 2.75 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है. इसके अलावा एलिस पेरी को 1 करोड़, जबकि श्रेयंका पाटिल को 60 लाख रुपये में रिटेन किया गया है. इसके अलावा 14 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है.

---विज्ञापन---

WPL 2026 के लिए RCB की रिटेंड खिलाड़ी

क्रमांकखिलाड़ी का नामकीमतभूमिका
1️⃣स्मृति मंधाना₹ 3.5 करोड़बल्लेबाज
2️⃣ऋचा घोष₹ 2.75 करोड़विकेटकीपर
3️⃣एलिस पेरी₹ 2 करोड़ऑलराउंडर
4️⃣श्रेयंका पाटिल₹ 60 लाखगेंदबाज

आरसीबी ने इन खिलाड़ियों को कर दिया रिलीज

बल्लेबाज – डैनी व्याट-हॉज, सब्बीनेनी मेघना

---विज्ञापन---

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर – सोफी डिवाइन, राघवी बिस्ट, जोशीता वीजे

स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर – आशा शोभना, चार्ली डीन, जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, प्रेमा रावत

---विज्ञापन---

तेज गेंदबाज – रेणुका सिंह, केट क्रॉस

स्पिनर – एकता बिष्ट, जाग्रवी पवार

---विज्ञापन---

WPL 2026 के लिए इन 4 टीमों ने रिटेंशन लिस्ट जारी की

टीमरिटेंड खिलाड़ी
MI (Mumbai Indians)हरमनप्रीत कौर, नैट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज़, अमनजोत कौर, जी. कामलिनी
DC (Delhi Capitals)जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, मरीज़ाने कैप, एनेबल सदरलैंड, निकी प्रसाद
GG (Gujarat Giants)एश गार्डनर, बेथ मूनी
UPW (UP Warriorz)श्वेता सेहरावत

ये भी पढ़ें: NZ vs WI: 24 चौके, 30 छक्के, आखिरी गेंद पर आया मैच का नतीजा, 3 रनों से हारी वेस्टइंडीज

---विज्ञापन---

First published on: Nov 06, 2025 06:37 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola