WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग में आज यूपी वॉरियर्स का सामना RCB से हुआ। इस मैच में UP ने RCB को 12 रन से हरा दिया। UP ने RCB को 226 रन का लक्ष्य दिया था। वहीं, RCB की टीम 213 रन ही बना सकी।
RCB के बल्लेबाज हुए फेल
226 रन के स्कोर का पीछा करते हुए RCB की शुरुआत कुछ खास नहीं। कप्तान स्मृति मंधाना कुछ खास नहीं कर सकी। वो सिर्फ 4 रन बना कर आउट हो गईं। उनके आउट होने के बाद मेघना 12 गेंदों में 27 रन बनाकर हो गईं। पेरी से टीम को काफी ज्यादा उम्मीदें थी, लेकिन वो भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं। पेरी 15 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो हैं।
उनके आउट होने के बार ऋचा घोष ने पारी को संभाला। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। उन्होंने 33 गेंदों में 69 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्हें दीप्ति शर्मा ने आउट किया। अंत में स्नेह राणा ने 6 गेंदों में 26 रन की पारी खेलकर RCB को जीत दिलाने की कोशिश की। लेकिन उनके आउट होने के बाद RCB की उम्मीदें टूट गईं। RCB 20 ओवर में 213 रन बनाकर सिमट गई।
यूपी वॉरियर्स ने दिखाया दम
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 225 बनाए। यूपी वॉरियर्स के लिए जॉर्जिया वॉल नाबाद 99 रन की पारी खेली। वो महज एक रन से शतक से चूक गईं। उन्होंने 56 गेंद की पारी में 17 चौके और एक छक्का लगाया।
उनके अलावा किरण नवगिरे ने 16 गेंद में दो चौके और पांच छक्के से 46 रन बनाए। वहीं, ग्रेस हैरिस ने भी 39 रन का योगदान दिया। RCB के लिए जॉर्जिया वेयरहम ने 43 रन देकर दो विकेट लिए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
56 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines