---विज्ञापन---

खेल angle-right

WPL 2025: हेली मैथ्यूज ने मचाया धमाल, मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट से दी मात

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में आज मुंबई इंडियंस का सामना यूपी वॉरियर्स से हुआ। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट से हरा दिया है।

---विज्ञापन---

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में आज मुंबई इंडियंस का सामना यूपी वॉरियर्स से हुआ। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने विकेट 4 खोकर हासिल कर लिया।

हेली मैथ्यूज ने बदला मैच का रुख

151 रन के स्कोर का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम का पहला विकेट मात्र 24 रन पर ही गिर गया था। अमेलिया केर 13 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो हैं। उन्हें हेनरी ने आउट किया। उनके आउट होने के बाद नैट साइवर-ब्रंट और हेली मैथ्यूज़ ने पारी को संभाला। दोनों ने 92 रन की साझेदारी की। इस दौरान नैट साइवर-ब्रंट 23 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके लगाए। दूसरी तरफ हेली मैथ्यूज ने 46 गेंदों में 68 रन की पारी खेल कर मुंबई इंडियंस की जीत को सुनिश्चित कर दिया। उन्होंने 46 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

जॉर्जिया वॉल ने लगाया अर्धशतक

यूपी वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ नौ विकेट पर 150 रन बनाए थे। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल ने शानदार फिफ्टी बनाई थी। उन्होंने 33 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 55 रन बनाए। उनके लिए सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने 28 रन और कप्तान दीप्ति शर्मा ने नाबाद 27 रन महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

---विज्ञापन---

मुंबई इंडियंस के लिए अमेलिया केर ने 5 विकेट लिए। उनके अलावा हेली मैथ्यूज को दो जबकि नैट साइवर ब्रंट और परूणिका सिसोदिया को एक एक विकेट मिला।

First published on: Mar 06, 2025 10:52 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola