WPL 2025: WPL में शनिवार (1 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ। इस मैच में दिल्ली ने एकतरफा मुकाबले में RCB को 9 विकेट से हरा दिया। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने सिर्फ एक ही विकेट खोकर हासिल कर लिया।
दिल्ली ने हासिल की जीत
148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने सिर्फ एक ही विकेट खोकर ही इसे हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत हालांकि ख़राब रही। टीम की कप्तान मेग लैनिंग 12 गेंदों में २ रन बनाकर आउट हो गई। उनके आउट होने के बाद शेफाली वर्मा और जेस जोनासेन ने पारी को संभाला और टीम को जीत दिला दी। दोनों ने 146 रन की साझेदारी की।
इस दौरान शेफाली वर्मा ने 43 गेंदों में 80 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, जेस जोनासेन ने 38 गेंदों में 61 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगाया। RCB के लिए एकमात्र विकेट रेणुका सिंह ठाकुर ने लिया।
एलिस पैरी ने ठोकी फिफ्टी
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ पांच विकेट पर 147 रन बनाए थे। RCB के लिए एलिस पैरी एक बार फिर से संकट मोचक की भूमिका में नजर आई। उन्होंने 47 गेंद में तीन छक्के और इतने ही चौके से 60 रन की पारी खेली। उनके अलावा राघवी बिष्ट ने 33 रन का योगदान दिया जिसके लिए उन्होंने 32 गेंद में दो छक्के जमाये।
अपनी इस पारी के साथ पैरी इस साल की डब्ल्यूपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने इस सीजन में छह मैच में 98.33 के औसत से 295 रन बना लिए हैं। दिल्ली के लिए शिखा पांडे और श्री चरानी ने 28-28 रन देकर दो दो विकेट झटके। मारिजाने काप ने एक विकेट लिया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines