WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में आज गुजरात जायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। इस मैच में गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। 177 रन के स्कोर का पीछा करते हुए गुजरात ने 5 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
हरलीन ने दिखाया दम
178 रन के स्कोर का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। दयालन हेमलता सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके आउट होने के बाद बेथ मूनी और हरलीन ने पारी को संभाला। दोनों ने 85 रन की साझेदारी की। बेथ मूनी 44 रन बनाकर हुईं। उनके आउट होने के बाद एशले गार्डनर ने 22 रन बनाकर आउट हो गईं।
उनके आउट होने के बाद डिआंड्रा डोटिन ने 10 गेंदों में 24 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उन्हें जोनासेन ने आउट किया। इसके बाद फ़ोबे लिचफ़ील्ड बिना खाता खोले ही आउट हो गईं। अंत में हरलीन ने गुजरात को जीत दिला दी हरलीन ने 49 गेंदों में 70 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया।
कप्तान मेग लैनिंग ने खेली शानदार पारी
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पांच विकेट पर 177 रन का स्कोर बनाया था। दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग 92 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 57 गेंद में 15 चौके और एक छक्के लगाए। उन्होंने और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (40 रन, 27 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) के साथ नौ ओवर के अंदर पहले विकेट के लिए 83 रन की पार्टनरशिप की।
गुजरात जायंट्स की गेंदबाजों में मेघना सिंह ने सबसे ज्यदा विकेट लिए। उन्होंने 35 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। वहीं,डायंड्रा डोटिन ने 37 रन देकर दो विकेट लिए।
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
8 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
23 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
30 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines