WPL 2025: WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और मुम्बई इंडियंस के बीच शनिवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई ने 8 रन से जीत हासिल की। इसी के साथ उन्होंने WPL 2025 का खिताब जीत लिया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। दिल्ली लगातार तीसरी बार WPL का फाइनल मुकाबला हार गई है।
दिल्ली के बल्लेबाज हुए फेल
150 रन के स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान मेग लैनिंग सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके आउट होने के बाद शेफाली भी 4 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद जेस जोनासेन भी कुछ ख़ास नहीं कर सकी और सिर्फ 13 रन बनाकर ही आउट हो हैं। उनके आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी को संभाला, लेकिन वो भी 30 रन के स्कोर पर ही आउट हो गईं। दिल्ली की टीम ने एक समय 66 रन के स्कोर पर ही 5 विकेट खो दिए थे।
उनके आउट होने के बाद मैरिज़ान कप्प ने 25 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। लेकिन उनके आउट होने के बाद दिल्ली की उम्मीद टूट है और वो इस मैच को हार गई।
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ठोका अर्धशतक
कप्तान हरमनप्रीत कौर (66 रन) के अर्धशतक के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 149 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस की ओर से हरमनप्रीत ने 44 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 66 रन बनाए, जबकि नैट साइवर ब्रंट ने 30 रन का योगदान दिया।
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज मारिजाने काप ने मुंबई इंडियंस की दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनके अलावा जेस जोनासेन और श्री चरानी ने दो-दो विकेट झटके, जबकि एनाबेल सदरलैंड को एक सफलता मिली।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines