Women’s ODI World Cup 2025: आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में सातवां मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. जीत के साथ साउथ अफ्रीका का पॉइंट्स टेबल में भी खाता खुल गया है. वहीं इस मैच में महिला क्रिकेट का नया इतिहास लिखा गया. साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज तजमिन ब्रिट्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.
तजमिन ब्रिट्स ने रचा इतिहास
इस मैच में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज तजमिन ब्रिट्स ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. तजमिन ने बल्लेबाजी करते हुए 89 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान तजमिन ने 15 चौके और 1 छक्का लगाया था. इसके साथ ही तजमिन अब महिला वनडे क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं हैं. तजमिन महिला वनडे क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में 5 शतक लगा चुकी हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के नाम था, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में 4 शतक लगाए थे.
ये भी पढ़ें:-गौतम पर लगे रोहित, विराट और अश्विन को रिटायर कराने के गंभीर आरोप, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने ठोका दावा
साउथ अफ्रीका ने जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 47.5 ओवर में 231 रनों पर सिमट गई थी. न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सौफी डिवाइन ने सबसे ज्यादा 85 रनों की पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान डिवाइन ने 9 चौके लगाए थे. इसके अलावा ब्रूक हेलीडे ने 45 रन बनाए थे. जिसमें 6 चौके शामिल रहे. वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे.
इसके बाद साउथ अफ्रीका ने 232 रनों के लक्ष्य को 40.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तजमिन ब्रिट्स ने सबसे ज्यादा 101 रनों की पारी खेली. वहीं सुने लुस ने 83 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमेलिया कैर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें:-पहली बार इस विदेशी लीग में शामिल होंगे भारतीय क्रिकेटर! जल्द होगा नामों का खुलासा
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines