PM Modi Congratulate Indian Women’s Team for winning Kabaddi World Cup 2025: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम ने सोमवार, 24 नवंबर को फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप पर कब्जा किया है. फाइनल में भारत ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी और आखिर तक उसे बरकरार रखा. भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही. भारत की बेटियों ने इस शानदार जीत से पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है.
भारत ने लगातार दूसरी बार जीता महिला कबड्डी वर्ल्ड कप
भारत ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और अपने सभी मैच जीतकर खिताब जीता. कुल 11 टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन शुरुआत से लेकर फाइनल तक बेहतरीन रहा. लीग स्टेज में टीम इंडिया ने थाइलैंड, बांग्लादेश, जर्मनी और युगांडा को हराकर जबरदस्त फॉर्म दिखाया. सेमीफाइनल में भारत ने ईरान को 33-21 से हराकर फाइनल में जगह बनाई.
वहीं चीनी ताइपे ने बांग्लादेश को 25-18 से हराकर फाइनल टिकट हासिल किया था.
फाइनल में भारत और चीनी ताइपे के बीच टक्कर देखने को मिली, जहां टीम इंडिया ने 35-28 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया. मार्च 2025 में एशियाई चैंपियनशिप जीतने के बाद भारत का यह एक और बड़ा खिताब है.
PM मोदी ने दी टीम को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला कबड्डी टीम को जीत की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “भारतीय महिला कबड्डी टीम को वर्ल्ड कप 2025 जीतकर देश को गौरवान्वित करने के लिए बधाई. टीम ने शानदार कौशल, समर्पण और हिम्मत दिखाई है. उनकी जीत कई युवाओं को कबड्डी खेलने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी.”
अमित शाह ने लिखा खास मैसेज
वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “हमारी महिला कबड्डी टीम के इतिहास रचने पर बहुत गर्व का पल है. महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 जीतने के लिए पूरी टीम को बधाई. आपकी शानदार जीत यह दिखाती है कि भारत का खेल टैलेंट किसी से कम नहीं है. आपके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं.”
‘देश आपको सलाम करता है’ – राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट कर लिखा, “भारतीय महिला कबड्डी टीम को वर्ल्ड कप घर लाने और देश को गर्व से भरने के लिए बधाई. आपका धैर्य, अनुशासन और साहस भारत की भावना को दर्शाता है. देश आपको सलाम करता है. जय हिंद.”
ये भी पढ़ें- IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में जीत के लिए टीम इंडिया को करना होगा चमत्कार, इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा कारनामा
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines