विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 'करो या मरो' का मुकाबला, जानें कब और कहां देखें LIVE

India vs Australia: विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में आज (23 अगस्त) भारतीय टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा, नहीं तो टीम की वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट जाएगा. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

Women's Hockey World Cup 2026

भारतीय महिला हॉकी टीम (PIC Credit - Hockey India X )

India vs Australia, Women’s Hockey World Cup 2026: विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में आज यानी रविवार, 23 अगस्त को भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा. भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. सलिमा टेटे की कप्तानी वाली भारतीय टीम को राउंड-2 के पहले मुकाबले में गत चैंपियन नीदरलैंड्स के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, टीम अब भी सेमीफाइनल में जगह बना सकती है.

विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के पास 1-1 अंक है और जीत दर्ज हासिल करने वाली टीम अगले राउंड के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है भारतीय टीम?

पूल-ई से नीदरलैंड्स ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और दूसरे सेमीफाइनल के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच जंग जारी है. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना होगा. इसके अलावा, टीम को उम्मीद करनी होगी कि चीन की टीम नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला हार जाए या फिर मैच ड्रॉ हो पर खत्म हो. मौजूदा चैंपियन नीदरलैंड्स ने भारत के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद कुल 6 अंकों के साथ अंतिम-4 में जगह बना ली है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद चीन के दो अंक हैं, जबकि पहले राउंड से उसे भी एक अंक मिला है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के खाते में फिलहाल 1-1 अंक है और दोनों टीमों के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है. लेकिन अगर चीन मेजबान टीम को हरा देता है, तो चीन के 5 अंक हो जाएंगे और भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी. हालांकि, अगर यह मैच ड्रॉ होता है या चीन हार जाता है, तो भारत को सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल करनी होगी.

विज्ञापन

किसका पलड़ा है भारी?

इस सीजन ऑस्ट्रेलिया महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. टीम 2025-26 प्रो लीग में 8वें स्थान पर रही. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है. नेंशस कप जीतने से पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल चार मैचों की सीरीज खेली थी, जिसमें भारत ने 2 मुकाबले जीते और 2 में उसे हार मिली. सीरीज 2-2 से ड्रॉ रहा था. ऐसे में इस मुकाबले में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

कब और कहां देखें लाइव मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीमों के बीच वर्ल्ड कप का मैच भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा. भारत में हॉकी वर्ल्ड कप के मुकाबलों का लाइव प्रसारण Star Sports Select 2 (SD और HD), Star Sports Khel और DD Sports (DD Free Dish) टीवी चैनलों पर किया डजा रहा है. इसके अलावा, भारतीय फैंस इस निर्णायक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टर (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 से पहले भारत को बड़ा झटका, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद मुकुल दहिया को NADA ने किया सस्पेंड

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: सलीमा टेटे (कप्तान), इशिका चौधरी, निक्की प्रधान, बिचु देवी खरिबाम (गोलकीपर), सविता (गोलकीपर), शिल्पी दाबस, लालरेमसियामी, दीपिका सोरेंग, बलजीत कौर, इशिका, ज्योति, नवनीत कौर, सुशीला चानू पुखरामबम, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, रुताजा दादासो पिसाल, ललथंतलुआंगी, साक्षी राणा, ब्यूटी डुंग डुंग, दीपिका.

ऑस्ट्रेलिया: ग्रेस स्टीवर्ट (कप्तान), क्लेयर कोलविल, मॉर्गन मैथिसन, एमी लॉटन, ग्रेस यंग, सारा बायर्न्स, अलीशा पावर (गोलकीपर), अबिगेल विल्सन, एलिस अर्नॉट, मकायला जोन्स, स्टेफनी केरशॉ, कैटलिन नोब्स, कोर्टनी शॉनेल, लूसी शर्मन, अलाना कवानाघ, जोसेलिन बार्ट्रम (गोलकीपर), कैरी सोमरविल, टैटम स्टीवर्ट, ओलिविया डाउन्स, मारियाह विलियम्स, नीसा फ्लिन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ