(रिपोर्ट-अमिताभ ओझा)
Women’s Asian Champions Trophy 2024: महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने बृहस्पतिवार को थाईलैंड को एकतरफा मुकाबले में 13-0 से हरा दिया है। यह टीम इंडिया की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत के लिए युवा स्ट्राइकर दीपिका ने शानदार प्रदर्शन किय। उन्होंने 5 गोल किए।
एकतरफा रहा मुकाबला
ये मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगातार थाईलैंड को डिफेंस को भेदा। दूसरी तरफ थाईलैंड की टीम एक बार भी भारतीय गोल की तरफ शॉट नहीं लगा सकी। भारत के लिए दीपिका (तीसरे, 19वें, 43वें, 45वें और 45वें मिनट) के पांच गोल किए। उनके अलावा प्रीति दुबे (नौवें और 40वें मिनट), लालरेमसियामी (12वें और 56वें मिनट) और मनीषा चौहान (55वें और 58वें मिनट) ने दो-दो गोल किए। वहीं, ब्युटी डुंग डुंग (30वें मिनट) और नवनीत कौर (53वें मिनट) ने एक-एक गोल किए।
चीन से होगा मुकाबला
इस टूर्नामेंट के पहले मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-0 से हराया था। जबकि करीबी मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से शिकस्त दी थी। भारत का अगला मैच शनिवार को ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन से होना है। टीम इंडिया इस समय 9 पॉइंट के साथ टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं, बेहतर गोल अंतर के कारण चीन भी इतने ही अंक के साथ पहले स्थान है। राउंड रोबिन चरण के बाद छह टीम में से टॉप 4 टीमें ही सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी।
इस मैच में भारत ने पेनल्टी कॉर्नर में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने 12 प्रयास में पांच गोल दागे। दिन के अन्य मुकाबलों में मलेशिया ने कोरिया को 2-1 से हराया है। वहीं जबकि चीन ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए जापान को 2-1 से हरा दिया है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines