---विज्ञापन---

खेल angle-right

Women’s Asian Champions Trophy 2024: भारत ने जापान को 3-0 से पीटा, बनाई सेमीफाइनल में जगह

Women's Asian Champions Trophy 2024: भारतीय महिला टीम ने ग्रुप चरण के अपने आखिरी मुकाबले में जापान को हरा दिया है। भारत के लिए इस मैच में नवनीत कौर और दीपिका ने गोल किए।

---विज्ञापन---

Women’s Asian Champions Trophy 2024 (रिपोर्ट-अमिताभ ओझा): महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के ग्रुप चरण में भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने अपने आखिरी मैच में जापान को 3-0 से हरा दिया है। ग्रुप चरण में कोई भी टीम भारत को नहीं हरा पाई है। टीम इंडिया ने अंक तालिका में भी नंबर 1 पर है। इसी के साथ टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा। अंक तालिका में जापान चौथे स्थान पर रही है।

दूसरे हाफ में टीम इंडिया ने दिखाया शानदार खेल

पहले हाफ में जापान ने अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम पहले हाफ में एक भी गोल नहीं कर पाई। वहीं, दूसरे हाफ में टीम इंडिया ने वापसी की। टीम के लिए नवनीत कौर (37वें मिनट) और दीपिका (47वें मिनट और 48वें मिनट) ने गोल किया। लीग राउंड में ये भारत का आखिरी मैच था। टीम इंडिया ने अपने 5 मैचों में से 5 मैच जीतें हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इससे पहले हाफ में टीम इंडिया ने धीमी शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जापान की आक्रमण पंक्ति को लगातार पीछे रहने पर मजबूर कर दिया। जापान के हाफ में भारत ने गेंद पर लगातार अपना कंट्रोल बनाए रखा। टीम को पहले क्वार्टर के खत्म होने से 6 मिनट पहले पेनाल्टी कॉर्नर मिला था। लेकिन टीम इसे गोल में नहीं बदल सकी।

जापान ने की थी वापसी की कोशिश

दूसरे क्वार्टर में जापान में बॉल पर कंट्रोल करने की कोशिश। इस दौरान वो शूटिंग सर्कल में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन टीम इंडिया के डिफेंस ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने गोल करने की कई कोशिश की , लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। पहले हाफ खत्म-खत्म होने से पहले जापान ने पहल की और भारत को शूटिंग सर्कल में वापस धकेल दिया। लेकिन इस बार कोशिश नाकाम रही। पहले हाफ में एक भी गोल नहीं हो सका। लेकिन दूसरे हाफ में टीम इंडिया ने तीन कर दिए। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पूरा कंट्रोल बनाए रखा और ग्रुप चरण में अजेय रहना सुनिश्चित किया।

---विज्ञापन---

 

First published on: Nov 17, 2024 10:10 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola