Women’s Asia Cup 2024 India vs Pakistan Final Scenario: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाकर देश को गौरवान्वित किया है। भारत की पुरुष टीम के बाद अब महिला टीम भी शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। टीम इंडिया ने एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में नेपाल को 82 रन से शिकस्त देकर पहले सेमीफाइनल में एंट्री ली। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान ने यूएई को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। हालांकि अभी सेमीफाइनल की बाकी दो टीमें डिसाइड नहीं हुई हैं। इसके लिए बांग्लादेश-मलेशिया और श्रीलंका थाईलैंड के बीच मुकाबला चल रहा है।
फाइनल में हो सकती है भिड़ंत
अगर टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत लेती है तो दोनों टीमों की फाइनल में भिड़ंत हो सकती है। इस तरह फैंस को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले का रोमांच दिखाई दे सकता है। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला बांग्लादेश से हो सकता है।
कब होगा फाइनल मुकाबला
एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 जुलाई को श्रीलंका के दांबुला में होगा। ये मैच शाम 3 बजे से खेला जाएगा। अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है तो ये इस साल अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
एशिया कप में टीम इंडिया का पलड़ा भारी
आपको बता दें कि महिला एशिया कप टूर्नामेंट में भारत का पलड़ा भारी है। भारत ने अब तक अपने सभी 3 मैच खेले हैं। जिसमें शानदार जीत दर्ज की है। इस तरह भारतीय टीम एशिया कप टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार है। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने अपने सबसे पहले मैच में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। भारतीय टीम ने इसमें 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद यूएई को 78 रन और नेपाल को 82 रन से शिकस्त देकर क्रिकेटप्रेमियों को हैरान कर दिया। वहीं पाकिस्तान ने नेपाल और यूएई के खिलाफ जीत दर्ज की है। दूसरे ग्रुप से श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदार है। उसके पास 2 मैचों में जीत के बाद 4 अंक हैं और वह अब तक टॉप पर काबिज है। दूसरे स्थान के लिए थाईलैंड-बांग्लादेश के बीच मुकाबला चल रहा है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK के बीच टी20 क्रिकेट सीरीज पर PCB ने दिया अपडेट, चैंपियंस ट्रॉफी पर संशय बरकरार
ये भी पढ़ें: बड़ा झटका! बेजुबान को मारे 24 कोड़े, अब पेरिस ओलंपिक से बाहर हुई 6 पदक विजेता सुपरस्टार
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी को जब आया सुसाइड का ख्याल, करीबी बोले 19वीं मंजिल पर चढ़ गए थे क्रिकेटर
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: क्या प्रैक्टिस सेशन में नए कोच और हार्दिक पांड्या के बीच हो गया मतभेद? जानें पूरा मामला
ये भी पढ़ें: IPL 2025 की नीलामी से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है गुजरात टाइटंस, सामने आए नाम
संबंधित खबरें
मंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
8 mins ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
47 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
1 hr agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
1 hr agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
1 hr agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
2 hrs agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
2 hrs agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines