Women’s Asia Cup 2024: महिला एशिया कप-2024 में आज शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार) भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले ही दिन दोनों टीमों के बीच होने वाली भिड़ंत से फैंस का रोमांच बढ़ गया है। टूर्नामेंट में सर्वाधिक 7 बार खिताब जीतने वाली भारतीय टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में पूरी लय में नजर आ रही है। वहीं, पाकिस्तान की टीम भी निदा दार के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इस हाईप्रोफाइल मैच के इंतजार में बैठे क्रिकेट फैंस जानना चाह रहे हैं कि आखिर महिला एशिया कप के मैच को कब और कहां देखा जा सकेगा। आइए इस रिपोर्ट के जरिए हम आपको पूरी जानकारी देते हैं।
कब से कब तक होंगे मैच
महिला एशिया कप के मैच 19 जुलाई से शुरू होकर 28 जुलाई तक खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज में शीर्ष-2 टीमों को सेमीफाइनल में एंट्री दी जाएगी। हर रोज दोपहर 2 बजे और शाम के 7 बजे से मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया, UAE, थाईलैंड और नेपाल की टीम शामिल हैं। भारत, नेपाल, पाकिस्तान और UAE को ग्रुप-A तो बांग्लादेश, मलेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड को ग्रुप-B में रखा गया है।
कहां देख सकेंगे भारत-पाकिस्तान के बीच का मैच
महिला एशिया कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेबसाइट और ऐप पर देख सकते हैं। हॉटस्टार पर लोग पूरी तरह से फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। क्रिकेट फैंस भारत-पाकिस्तान के अलावा भी महिला एशिया कप-2024 के अन्य मैचों का लाइव प्रसारण इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं।
कब खेला जाएगा मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच आज शाम 7 बजे से (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा। ये मैच श्रीलंका के दांबुला में स्थित रंगीरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान की महिला एशिया कप के लिए घोषित टीम
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष व उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, अरुंधति रेड्डी, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और संजना सजीवन।
पाकिस्तान: निदा दार (कप्तान) आलिया रियाज, डायना बेग, फातिमा सना, गुल फिरोजा, इरम जावेद, नजीहा अल्वी (विकेटकीपर), मुनीबा अली, नशरा सुंधू, ओमाइमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सईदा अरूब शाह , तस्मिया रुबाब और तुबा हसन।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: हर बार इस खिलाड़ी के साथ होती है नाइंसाफी, क्या करियर के साथ हो रहा खिलवाड़?
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: नंबर-1 पर जड़ा शतक, नंबर-3 पर लगाई फिफ्टी; फिर भी टीम से कर दिया बाहर
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
6 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
39 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines