Women’s T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अक्टूबर महीने में होने वाली विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क की पत्नी एलिसा हिली को सौंपी गई है। UAE में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना खिताब बचाने के लिए मैदान में उतरेगी।
कई युवा खिलाड़ियों को मिला मौका
छह बार की टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया में इस बार कई युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इसमें टायला व्लामिक, सोफी मोलीनेयुक्स और डार्सी ब्राउन जैसी दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं। वहीं, उभरती हुई स्पिनर फोबी लिचफील्ड को भी टीम में जगह दी गई है, जो पहली बार किसी भी वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेंगी। हालांकि, टीम में विमेंस प्रीमियर लीग में दमदार प्रदर्शन करने वाली जेस जोनासन को जगह नहीं दी गई है, जिससे फैंस थोड़ा हैरान हैं।
एलिसा को सौंपी गई टीम की कमान
लंबे समय तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की कप्तान रहीं मेग लैनिंग ने पिछले साल संन्यास ले लिया था। इसके बाद टीम की सलामी बल्लेबाज एलिसा हिली को टीम का नेतृत्व सौंपा गया है। एलिसा पहली बार वर्ल्ड कप में कप्तानी करेंगी। वहीं, टीम की दिग्गज ऑलराउंडर ताहलिया मैकग्राथ को उप-कप्तान बनाया गया है।
कब खेला जाएगा वर्ल्ड कप
महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होगा। पहले ये टूर्नामेंट में बांग्लादेश में खेला जाना था, लेकिन वहां के हालात खराब होने के चलते अब इसे UAE में कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान को लगा एक और बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दिया इस्तीफा
टी20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित ऑस्ट्रेलियाई टीम
एलिसा हिली (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, एलाना किंग, फोबी लिचफील्ड, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पैरी, मेगन शुट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम और टेयला व्लामिन्क
ये भी पढ़ें: खतरे में पड़ा ‘क्रिकेट के भगवान’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतने करीब आ पहुंचा इंग्लैंड का दिग्गज खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को हराने के बाद मुशफिकुर ने लिया ऐसा फैसला, करोड़ों फैंस का जीत लिया दिल
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
35 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
48 mins agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की अच्छी शुरुआत, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines