Women T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो गई है। वहीं, बांग्लादेश की महिला टीम ने पहले ही मैच में इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड को 16 रनों से हरा दिया है। इस मुकाबले को जीतने के बाद उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिया है। ये बांग्लादेश की चार टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली जीत है। पिछले चार वर्ल्ड कप में वो एक भी मैच नहीं जीत पाए थे। उन्हें आखिरी बार जीत 2014 में मिली थी।
2014 में मिली थी आखिरी बार जीत
बांग्लादेश को आखिरी बार वर्ल्ड कप में जीत 2014 में मिली थी। यह वर्ल्ड कप का आयोजन बांग्लादेश में ही हुआ था इस वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने श्रीलंका और आयरलैंड को हराया था। वहीं, अब बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड को हराया है। बांग्लादेश को 2023, 2020, 2018 और 2016 के टी20 विश्व कप में एक भी जीत नहीं मिली थी।
जानें क्या रहा मैच का हाल
बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 119 रन बनाए थे। बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज शाति रानी ने 29 रन और सोभना मोस्तरी ने 36 रन बनाए। वहीं, आखिर में फहीमा खातून ने 5 गेंदों पर 10 रन बना कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की बल्लेबाज कुछ खास नही कर पाईं। टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी। स्कॉटलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन सारा ब्राइस ने बनाए। उन्होंने 52 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली, लेकिन कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। बांग्लादेश की ओर रितु मोनी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
39 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines