Women Asian Champions Trophy 2024: भारत ने किया उलटफेर, चीन को 3-0 से मात देकर की सेमीफाइनल में धांसू एंट्री

Women’s Asian Champions Trophy 2024: महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 3-0 से हरा दिया है।

ind vs - 2024-11-16T213716.014

Women’s Asian Champions Trophy 2024: महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट में गत चैंपियन भारत ने उलटफेर कर दिया है। भारतीय महिला टीम ने ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 3-0 से हरा दिया है। इस मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय महिला टीम की यह इस टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत है।

विज्ञापन

भारतीय महिला टीम ने दिखाया दम

गत चैंपियन भारत ने चीन को मात दे दी है। भारत के लिए भारत ने संगीता कुमारी (32वें मिनट) और कप्तान सलीमा टेटे (37वें मिनट) ने गोल किए। इसके अलावा टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर दीपिका (60वें मिनट) ने अंतिम मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही टीम इंडिया ने पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। भारत का अगला मैच जापान के साथ होगा।

विज्ञापन

भारत ने किया अटैक

विज्ञापन

इस मैच में शुरुआत से ही भारतीय महिला टीम ने अटैक किया। इस दौरान उन्हें कई मौके मिले, लेकिन वो इसे सफलता में नहीं बदल पाए। चीन के डिफेंस ने भारतीय टीम को रोके रखा। भारत को मैच की शुरुआत में ही दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम गोल नहीं कर पाई। भारतीय महिला टीम पहले हाफ में एक भी गोल नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन

दूसरे हाफ में टीम इंडिया ने वापसी की और संगीता ने सुशीला चानू के पास को मिडफील्ड से छकाते हुए गोल कर दिया। इसके बाद कप्तान सलीमा ने गोल करके टीम इंडिया की बढ़त को दोगुना कर दिया था। चीन की टीम ने आखिरी समय में वापसी करने की पूरी कोशिश की। आखिरी के तीन मिनट में गोल करने की कोशिश में चीन ने अपने गोलकीपर को भी हटा लिया था। लेकिन उनका ये दांव भी उल्टा पड़ गया। संगीता ने अंतिम मिनट में भारत के लिए चौथा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और दीपिका ने मौके का फायदा उठाते हुए टूर्नामेंट में अपना सातवां गोल कर दिया। वहीं, दिन के अन्य मैचों में जापान ने मलेशिया को 2-1 से हराया जबकि कोरिया ने थाईलैंड को 4-0 से शिकस्त दी।

सलीमा टेटे ने की टीम की तारीफ

विज्ञापन

मैच के बाद महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, “हमारे लिए आज का मैच काफी ज्यादा महत्वपूर्ण था। एक टीम के रूप में हमें काफी ज्यादा मेहनत की थी। यह एक अच्छा मैच था। हमारा आपसी तालमेल काफी अच्छा था। चीन को 3-0 से हराकर अच्छा लगा रहा है।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ