Women Asia Cup 2024 में टीम इंडिया आज सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदकर टूर्नामेंट में बेहतरीन शुरुआत की थी। अब टीम का दूसरा मैच आज UAE से होगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने करना चाहेगी। वहीं, दूसरी ओर UAE को टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश होगी। UAE को पहले मैच में नेपाल के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
भारत की स्थिति मजबूत
भारत और UAE के बीच अब तक 1 बार ही आमना-सामना हुआ है। महिला एशिया कप 2022 में पहली बार दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेला था। इस मैच में भारत ने 104 रन के अंतर से मैच अपने नाम किया था। भारतीय बैटर जेमिमाह रॉड्रिग्स ने इस मैच में 45 गेंदों पर 75 रन की नाबाद पारी खेली थी। भारत की ओर से दिए गए 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी UAE की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 74 रन ही बना सकी थी।
दोनों टीमों का प्रदर्शन
भारत ने इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा है और अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद है। टीम का नेट रन रेट भी +2.294 है। टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक मैच जीतना जरूरी है। वहीं, दूसरी ओर UAE अपना पहला मैच नेपाल से हार गई है। टीम का नेट रन रेट भी माइनस में पहुंच चुका है। टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। ये मैच भारत और पाकिस्तान से खेले जाएंगे। UAE की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।
कहां देख सकेंगे मैच
भारत और UAE के बीच ये मैच आज दोपहर 2 बजे रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं क्रिकेट फैंस फ्री में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर भी इस मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।
महिला एशिया कप के लिए घोषित टीम इंडिया
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता, जेमिमाह रॉड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, पूजा वस्त्रकर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, शोभना आशा, तनुजा कंवर, उमा छेत्री और सजीवन सजना
महिला एशिया कप के लिए घोषित टीम UAE
इशा ओझा (कप्तान), तीर्था सतीश, ऋणीता रजीत, समायरा धरनीधरका, कविशा एगोडगे, खुशी शर्मा, हीना होतचंदानी, वैष्णवी महेश, ऋतिका रजीत, लावण्या केनी, एमिली थॉमस, ऋषिता रजीत, सुरक्षा कोट्टे, इंदुजा नंदकुमार और महक ठाकुर
ये भी पढ़ें: CT 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कितनी टीमों ने किया क्वालीफाई, कब होगी IND-PAK की भिड़ंत? यहां जानें पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने जा रहे हैं ऋषभ पंत? थाम सकते हैं इस फ्रेंचाइजी का हाथ
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
52 mins agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines