Women’s Asia Cup 2024 में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टूर्नामेंट के पहले मैच में टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली श्रेयंका पाटिल पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। श्रेयंका पाटिल ने टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी, जिससे टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाई थी। अब इस स्टार खिलाड़ी की जगह टीम इंडिया में 26 वर्षीय स्पिन गेंदबाज तनुजा कंवर को शामिल किया गया है।
इस कारण हुई टूर्नामेंट से बाहर
भारतीय टीम की स्टार ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल की उंगली में फ्रेक्चर हो गया है। इस वजह से उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। श्रेयंका पाटिल को ये चोट पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में कैच पकड़ने के दौरान लगी थी। कैच लपकने के दौरान ही श्रेयंका के बाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली में फ्रेक्चर हो गया है। हालांकि इस चोट के बावजूद श्रेयंका ने गेंदबाजी जारी रखी थी।
ऐसा था प्रदर्शन
श्रेयंका पाटिल ने इस मैच में चोट लगने के बावजूद शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 3.2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। श्रेयंका ने पाकिस्तानी बल्लेबाज आलिया रियाज और सदिया इकबाल का विकेट हासिल किया था। श्रेयंका के इस प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 108 के स्कोर पर ही समेट दिया था, जिसका टीम इंडिया ने आसानी से पीछा कर लिया था।
तनुजा कंवर को मिली टीम में एंट्री
महिला एशिया कप 2024 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुई श्रेयंका पाटिल की जगह पर अब बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज तनुजा कंवर को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। तनुजा ने महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जाएंट्स टीम की ओर से दूसरे सीजन में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 10 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा इंडिया ए महिला टीम के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी वह टीम का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने जा रहे हैं ऋषभ पंत? थाम सकते हैं इस फ्रेंचाइजी का हाथ
ये भी पढ़ें: एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कहां देख सकेंगे फ्री में मैच
ये भी पढ़ें: व्हीलचेयर पर मैच देखने आई फैन को इस दिग्गज खिलाड़ी ने कर दिया फोन गिफ्ट, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines