Women Asia Cup 2024 में भारत समेत 4 टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ग्रुप-A से भारत और पाकिस्तान व ग्रुप-B से श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। वहीं, नेपाल, UAE, थाईलैंड और मलेशिया की टीम का सफर ग्रुप स्टेज पर ही थम गया है। अब टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और बांग्लादेश व दूसरा सेमीफाइनल मैच श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। आइए इस रिपोर्ट में समझते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच किसका पलड़ा भारी है और भारतीय टीम अगर फाइनल में पहुंचती है तो उसका सामना कौन सी टीम से हो सकता है।
भारत का अब तक का सफर
भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से, दूसरे मैच में UAE को 78 रन से और तीसरे मैच में नेपाल को 82 रन के अंतर से हराया है। टीम की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा पूरी लय में है। शेफाली ने 3 मैच में 158 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज हैं। शेफाली ने नेपाल के खिलाफ 48 गेंद पर 81 रन की आतिशी पारी खेली थी। वहीं टीम की स्टार गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने 3 मैच में 8 विकेट हासिल किए हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में 3 मैच में 6 अंक बटोर कर टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
बांग्लादेश का प्रदर्शन
बांग्लादेश की टीम ने टूर्नामेंट में अब तक 3 मैच खेले हैं। इसमें टीम को 2 मैच में जीत और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम को पहले मैच में श्रीलंका ने 7 विकेट से हराया था। इसके बाद टीम ने थाईलैंड को 7 विकेट और मलेशिया को 114 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। बांग्लादेश ने ग्रुप स्टेज में 3 मैच में 4 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है।
दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 13 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें 11 मैच भारत ने तो 2 मैच बांग्लादेश ने जीते हैं। एशिया कप में दोनों टीमों का अब तक 4 बार आमना-सामना हुआ है। इसमें 2 बार भारत और 2 बार बांग्लादेश को जीत मिली है।
टीम इंडिया रचेगी इतिहास
महिला एशिया कप के अब तक कुल 8 संस्करण खेले गए हैं, इसमें टीम इंडिया ने 7 बार खिताब जीता है, जबकि 2018 के एशिया कप में बांग्लादेश ने एकमात्र खिताब जीता है। इस साल टीम इंडिया रनर अप बनी थी।
फाइनल में किससे होगा सामना
टीम इंडिया अगर फाइनल में पहुंचती हो तो टीम का खिताबी मुकाबला श्रीलंका या पाकिस्तान से होगा। श्रीलंका की टीम इससे पहले 5 बार फाइनल में पहुंच चुकी है और हर बार उसे टीम इंडिया से ही हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पाकिस्तान की टीम एशिया कप के फाइनल में 2 बार पहुंची है और दोनों बार टीम इंडिया के हाथों उसे हार मिली है।
ये भी पढ़ें:- रिटायरमेंट की उम्र में ओलंपिक में डेब्यू करने जा रही ये खिलाड़ी, खत्म होगा 38 साल का इंतजार
ये भी पढ़ें:- ओलंपिक में खेलेगा रेपिस्ट! 12 साल की बच्ची से किया था गंदा काम, अब नेशनल टीम में शामिल
ये भी पढ़ें:- IND Vs SL: वनडे सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा के निशाने पर होंगे ये रिकार्ड
संबंधित खबरें
टीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
31 mins ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
1 hr ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
3 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
11 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
11 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
12 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
13 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines