Wimbledon 2025: जैनिक सिनर ने पहली बार जीता विंबलडन का खिताब, फाइनल में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी को हराया

विंबलडन 2025 का फाइनल जैनिक सिनर और कार्लोस अल्कराज के बीच खेला गया। फाइनल में जैनिक ने अल्कराज को 3-1 से हराकर पहली बार विंबलडन का खिताब अपने नाम किया।

jannik sinner

jannik sinner

Wimbledon 2025: विंबलडन 2025 का फाइनल दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज और जैनिक सिनर के बीच खेला गया। जिसको जैनिक सिनर ने 3-1 से अपने नाम करके पहली बार खिताब पर कब्जा किया। पहले सेट में कार्लोस अल्कराज ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की थी, इसके बाद जैनिक सिनर ने कमाल का कमबैक करते हुए अगले तीनों सेट में जीत हासिल करके ट्रॉफी अपने नाम की।

विज्ञापन

ऐसा रहा चारों सेट का खेल

पहले सेट में कार्लोस अल्कराज का जलवा देखने को मिला। जिन्होंने जैनिक सिनर को 6-4 से हराया। इसके बाद जैनिक सिनर ने शानदार वापसी की। दूसरे सेट में जैनिक ने कार्लोस को 6-4, तीसरे सेट में 6-4 और फिर तीसरे सेट में भी 6-4 से हराया।

विज्ञापन

इसके साथ ही सिनर विंबलडन का खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं कार्लोस अल्कराज इससे पहले 24 मैचों में लगातार जीते थे, अब उनकी जीत का सिलसिला खत्म हो गया है। पहली बार अल्कराज को ग्रैंडस्लैम के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

सिनर की जीत पर क्या बोलें अल्कराज?

विंबलडन 2025 के फाइनल में जैनिक सिनर के हाथों मिली हार के बाद कार्लोस अल्कराज ने कहा “हारना हमेशा मुश्किल होता है, खासकर फाइनल में। लेकिन सबसे पहले, मैं जैनिक को एक बार फिर बधाई देना चाहता हूं। हर हफ्ते आप कमाल कर रहे हैं। आप वाकई इस ट्रॉफी के हकदार थे। आपने यहां लंदन में अविश्वसनीय टेनिस खेला और मैं आपके और आपकी टीम के लिए बहुत खुश हूं।”

विज्ञापन

खिताब जीतने के बाद क्या बोलें जैनिक सिनर?

खिताब जीतने के बाद जैनिक सिनर ने कहा “सच कहूं तो पेरिस में मेरी बहुत बुरी हार हुई थी और आखिरकार बड़े टूर्नामेंट में आप जीतें या हारें असल में मायने यह रखता है कि आप कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। हमने उस हार को स्वीकार करने, उससे सीखने और और ज्यादा मेहनत करने की कोशिश की। हमने ठीक यही किया। यही एक वजह है कि मैं अब यह ट्रॉफी अपने हाथ में लिए हुए हूं। मैं बहुत खुश हूं। इस ट्रॉफी को हाथ में लेना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ