हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: क्या तीसरे वनडे मैच से विराट कोहली होंगे बाहर? ये हो सकती है बड़ी वजह

Virat Kohli: इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली तीसरे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं।

विज्ञापन

Virat Kohli: विराट कोहली घुटने की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भाग नहीं ले पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन किया था। दूसरे मैच में विराट कोहली की वापसी हुई थी। लेकिन उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली। वह महज 5 रन बनाकर आउट हुए थे। तीसरा मैच 12 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से विराट कोहली का पत्ता साफ हो सकता है।

क्या विराट कोहली होंगे बाहर?

तीसरे वनडे मैच के लिए विराट कोहली को आराम मिल सकता है। मैनेजमेंट विराट के अलावा अन्य सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला कर सकती है। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी। चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने की कोशिश कर सकती है। ऐसे में मैनेजमेंट विराट के अलावा अन्य सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे सकती है। हालांकि मैनेजमेंट अंतिम फैसला विराट पर छोड़ सकती है।

कई बार ऐसा देखा गया है कि भारतीय टीम सीरीज जीतकर बचे हुए मुकाबलों के लिए अपने नए नवेले खिलाड़ियों को मौका देती है। बहरहाल अगर ऐसा होता है तो आखिरी फैसला कोहली के पास ही रहेगा।

विज्ञापन

रोहित भी कर सकते हैं बैठने का फैसला

दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेलकर अपनी लय प्राप्त कर ली है। ऐसे में कोहली के साथ रोहित भी तीसरे मैच में आराम ले सकते हैं। रोहित की जगह पर यशस्वी जायसवाल को मौका मिलने की उम्मीद है। जायसवाल को पहले मैच में मौका मिला था। लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर सके थे। लेकिन अगर उन्हें तीसरे मैच में मौका मिलता है तो चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उन्हें अपने आप को साबित करने का अच्छा मौका होगा।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola