Sanju Samson क्या बनेंगे चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा? CSK टीम का आया पहला रिएक्शन

Sanju Samson: रिपोर्ट्स के मुताबिक संजू सैमसन ट्रेडिंग के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं। इस खबर पर फ्रेंचाइजी और सैमसन दोनों ने ही अब तक चुप्पी साध रखी थी। हालांकि अब सीएसके मैनेजमेंट ने इस पर अपना पहला रिएक्शन दिया है।

Sanju Samson

Sanju Samson

Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान संजू सैमसन का आईपीएल 2025 अच्छा नहीं गया था। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स भी सीजन 18 में बुरी तरह से फेल हुई थी। जिसके कारण ही सीजन खत्म होने के बाद इन दोनों टीमों से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजू सैमसन ट्रेडिंग के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं। इस खबर पर फ्रेंचाइजी और सैमसन दोनों ने ही अब तक चुप्पी साध रखी थी। हालांकि अब सीएसके मैनेजमेंट ने इस पर अपना पहला रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

संजू सैमसन क्या बनेंगे CSK का हिस्सा ? 

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं बदले में राजस्थान रॉयल्स की टीम को कैश और रविचंद्रन अश्विन मिल सकते हैं। अश्विन पहले भी राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि अभी तक दोनों ही फ्रेंचाइजियों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इस बारे में बात करते हुए सीएसके मैनेजमेंट के अधिकारी ने क्रिकबज से कहा, ‘हम निश्चित रूप से संजू के नाम पर विचार कर रहे हैं। वह एक भारतीय बल्लेबाज है, जो विकेटकीपर और ओपनर भी हैं। इसलिए यदि वह उपलब्ध हैं, तो हम निश्चित रूप से उन्हें अपने साथ जोड़ने के विकल्प पर विचार करेंगे। हम उसे किसके साथ ट्रेड करेंगे, इस बारे में हमने अभी तक फैसला नहीं किया है, क्योंकि मामला अभी इतना आगे नहीं बढ़ा है। लेकिन हां, सैद्धांतिक रूप से, हम इसमें रुचि रखते हैं।’

विज्ञापन

कुछ और टीमें भी दे रही हैं ऑफर

आईपीएल 2025 के बीच ही ये खबरें आने लगी थी कि राजस्थान रॉयल्स और संजू सैमसन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। संजू सैमसन जिसके कारण ही राजस्थान टीम छोड़ने तक को तैयार हो गए हैं। क्रिकबज की खबर के अनुसार सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स ही नहीं बल्कि कुछ और फ्रेंचाइजी भी संजू को अपने साथ जोड़ना चाहती हैं। फिलहाल सभी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स टीम को अपना मैसेज पहुंचा रही है। इस बारे में अभी तक कोई बड़ा फैसला नहीं लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ