India vs Pakistan: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने ओमान के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और जीत की हैट्रिक लगाई. भारत ने लीग स्टेज में खेले गए 3 मैच में कमाल कर दिया और सभी मुकाबले अपने नाम किए। 14 सितंबर को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला था और जीत हासिल की थी. इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाया था. ऐसे में अब एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होने वाली है. लेकिन क्या इस मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से भारतीय टीम हाथ मिलाएगी. इसका जवाब सूर्यकुमार यादव ने दिया है.
सूर्या ने दिया जवाब
सूर्यकुमार यादव ने हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर कहा कि आप और किन चीजों की बात कर रहे हैं? (हंसते हुए). आप गेंद के साथ हमारे प्रदर्शन की बात कर रहे हैं? (हंसते हुए) यह बल्ले और गेंद के बीच एक अच्छा मुकाबला है. पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है. सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें.
श्रीलंका-बांग्लादेश का लाइव ब्लॉग यहां क्लिक कर पढ़ें
सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि उनकी टीम पर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का ज्यादा दबाव नहीं है क्योंकि उनका ध्यान पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने और जरूरी काम करने पर है. उन्होंने यह भी कहा कि उनका अपने खिलाड़ियों को यही संदेश है कि वे बाहरी शोर से बचें और अपने खेल पर ध्यान केंद्रीत करें.
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: IND vs PAK मैच से बाहर होंगे अक्षर पटेल? ओमान के खिलाफ लगी चोट पर कोच ने दिया बड़ा अपडेट
भारतीय टीम ने किया इग्नोर
सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था. मैच के बाद पूरी टीम ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया था. इसको लेकर पीसीबी ने आईसीसी से शिकायत दर्ज कराई थी और मैच रेफरी एंड्री प्रायकॉफ्ट को एशिया कप से हटाने की मांग की थी. लेकिन आईसीसी ने पीसीबी की मांग को खारिज कर दिया था. अब एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच 22 सितंबर को भिड़ंत होने वाली है. ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: No Handshake विवाद के बाद सूर्या ने फिर किया पाकिस्तान टीम को इग्नोर, सुपर 4 के लिए भरी हुंकार
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
30 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
48 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines