MS Dhoni: आईपीएल 2025 को लेकर एमएस धोनी चर्चा का विषय बने हुए हैं। चारों तरफ ये सवाल हो रहा है कि धोनी क्या आईपीएल 2025 में भाग लेंगे या नहीं। क्या सीएसके उन्हें रिटेन करेगी? अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। दरअसल क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया है, जो खिलाड़ी पांच साल पहले इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उनका शुमार अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में होगा। ऐसे में सीएसके अब एमएस धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन कर सकती है। ऐसे में धोनी आईपीएल 2025 खेलते हुए दिख सकते हैं। उनका खेलना लगभग तय है।
एमएस धोनी का दिखेगा जलवा
आईपीएल 2025 से पहले एमएस धोनी के रिटेंशन को लेकर कई खबरें आ रही थी। ऐसे में कई कयास लगाए जा रहे थे कि सीएसके धोनी को रिटेन करेगी या नहीं। लेकिन बीसीसीआई के इस फैसले के बाद अब धोनी का आईपीएल खेलना लगभग तय हो चुका है। वह एक बार फिर सीएसके की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि धोनी ने साल 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा लिया था। तब से वह आईपीएल में ही भाग लेते हैं। आईपीएल 2023 तक उन्होंने सीएसके की कप्तानी भी संभाली। इस दौरान उन्होंने सीएसके को चैंपियन भी बनाया। हालांकि आईपीएल 2024 से पहले उन्होंने अचानक कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। उनकी जगह पर रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी गई थी। हालांकि सीएसके प्लेऑफ तक का सफर तय नहीं कर पाई थी।
आईपीएल 2024 में ऐसा रहा प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में उन्होंने खेले गए 14 मैच में 53.67 की औसत के साथ 161 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 220.55 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी। धोनी ने सीएसके के लिए एक फीनिशर की भूमिका निभाई थी।
ये भी पढ़ें: सिर्फ मुशीर खान नहीं बल्कि इन 5 खिलाड़ियों का हो चुका है भयानक एक्सीडेंट, एक तो महिला की ले चुका जान
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines